NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बच्चों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार, घूम-घूमकर करता था नशे का व्यापार, ओडिशा से लाता था, 19 ट्यूब जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बच्चों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार, घूम-घूमकर करता था नशे का व्यापार, ओडिशा से लाता था, 19 ट्यूब जब्त
रायगढ़

बच्चों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार, घूम-घूमकर करता था नशे का व्यापार, ओडिशा से लाता था, 19 ट्यूब जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:43 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छोटे बच्चों और नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग मोहल्लों में घूमकर बच्चों को साइकिल सोल्यूशन बेचता था, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 सोल्यूशन ट्यूब जब्त किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि, संजय मैदान के पास एक युवक छोटे-छोटे बच्चों को सोल्यूशन बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस पेट्रोलिंग को देखकर मौके पर मौजूद कई नाबालिग लडक़े भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकडक़र पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसने ‘डोकरी’ नाम के व्यक्ति से 40 रुपए में सोल्यूशन खरीदा है। उसके पास से सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 का ट्यूब भी बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार (26) निवासी सुसडेगा जिला जशपुर को दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 के 19 ट्यूब बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राउरकेला से सोल्यूशन खरीदकर लाता था और शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर नाबालिग बच्चों को 50 से 60 रुपए में बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बच्चे इसका इस्तेमाल नशे के रूप में करते थे।

10 दिन पहले ओडिशा से लाया था सोल्यूशन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 10 दिन पहले राउरकेला से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन लेकर आया था। इसके बाद वह लगातार बच्चों को इसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 123, 275, 286 बीएनएस और जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बच्चों को नशे से बचाने अभियान जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशा बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। मासूम बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी।

You Might Also Like

ओपी ने मां अम्बे से किया समस्याओं के महिषा सुर के वध का आह्वान

भाजपा को दिया एक वोट राष्ट्र निर्माण में सहभागी होगा-ओपी

पार्षद अमित शर्मा के जन्मदिन पर न्यौता भोज का आयोजन

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा सीईई की तारीख घोषित

सुनील रामदास के हाथों ओम नम: शिवाय अनुष्ठान के समापन में किया गया पौध वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीर मारकर भतीजे की हत्या,बड़े पिता को उम्र कैद
Next Article स्कूल के मेन गेट को तोडक़र कोयले से लदा ट्रक पलटा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?