बिलासपुर। प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक 24 मई दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से संध्या 4 बजे तक हुआ जिसमें भगवान श्री कृष्ण जी के पुजा-अर्चना के उपरांत प्रदेश पदाधिकारियों एवं समस्त जिला से आये जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का फुलमाला व तिलक लगा कर स्वागत सत्कार किया गया ततपश्चात राजेश कुमार यादव प्रदेश सचिव के द्वारा नियमावली एवं प्रत्येक जिला से सम्बद्धता लेने तथा सदस्य बनने से सम्बधित विभिन्न नियमावली का वाचन किया और प्रदेश संगठन से समस्त जिला को सम्बद्धता लेना अनिवार्यता कर समस्त जिला में सदस्यता अभियान चला कर एक ही बेनर तले जिला संगठन का संचालन करने विचार रखकर सहमती लिया गया। तथा प्रदेश संगठन के संचालन हेतु कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति से माधव कुंवर सिंह यादव को मनोनित किया गया। आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, रविन्द्र यादव, चन्द्रहास यादव, प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव, श्री रुपलाल यादव, प्रदेश संरक्षक किशोर यादव, विश्वनाथ यादव शामिल हुए।



