NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत भवन में राशन के बोरे, बाहर खड़े ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पंचायत भवन में राशन के बोरे, बाहर खड़े ग्रामीण
जशपुरनगर

पंचायत भवन में राशन के बोरे, बाहर खड़े ग्रामीण

सरपंच ने कहा- कई बार अधिकारियों से लगाई गुहार, लेकिन आज तक नहीं मिली गोदाम की स्वीकृति, आखिर कब बनेगा मटासी में पीडीएस गोदाम?

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
3 Min Read

कुनकुरी। विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत मटासी में शासन व्यवस्था की एक बड़ी खामी अब ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन चुकी है। गांव में आज तक अलग से पीडीएस गोदाम नहीं बन पाने के कारण पंचायत भवन को ही राशन गोदाम बना दिया गया है। हालत यह है कि जहां ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए, जहां ग्राम सभा और पंचायत की बैठकें आयोजित होनी चाहिए, वहीं अब राशन के बोरे और पीडीएस सामग्री का अंबार लगा हुआ दिखाई देता है।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायत द्वारा कई बार लिखित और मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों के सामने अलग पीडीएस गोदाम निर्माण की मांग रखी गई, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। मजबूरी में पंचायत भवन में ही राशन सामग्री रखकर वितरण किया जा रहा है।
ग्रामीण बताते हैं कि जब एक साथ दो से तीन माह का राशन पंचायत में पहुंचता है, तब पूरा पंचायत भवन खचाखच भर जाता है। उस दौरान स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पंचायत की बैठक करना तक मुश्किल हो जाता है। पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव और ग्रामीणों को राशन के बोरों के बीच बैठकर बैठक करनी पड़ती है। कई बार भीड़ अधिक होने पर लोगों को बाहर खड़े रहना पड़ता है।
ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम सभा, सचिवालय कार्य, जनसुनवाई और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां भी इससे प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन गांव की प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र होता है, लेकिन यहां भवन का उपयोग गोदाम के रूप में होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि पंचायत लगातार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा रही है। कई बार आवेदन और मौखिक मांग करने के बावजूद अब तक पीडीएस गोदाम निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण पंचायत भवन में ही राशन सामग्री रखनी पड़ रही है और वहीं से वितरण भी किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द अलग पीडीएस गोदाम भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि पंचायत भवन को व्यवस्थित तरीके से ग्राम सभा, बैठकों और अन्य शासकीय कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या पर कब तक ध्यान देता है।

You Might Also Like

ऑपरेशन अंकुश : 5 साल से फरार ठगी का आरोपी मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आई.टी.आई. तपकरा मे विभिन्न व्यवसाय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

भारी बारिश से जशपुर जिले में तबाही

करें योग रहें निरोग : मंत्री राजेश अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पं. मोहन कृष्ण तिवारी के मुखारविंद से त्रिपुरासुर वध प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Next Article अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर अवैध मदिरा जब्त

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?