NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा, ब्लॉक स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा, ब्लॉक स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण
सारंगढ़

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा, ब्लॉक स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सीईओ जनपद पंचायत की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। इससे राज्य शासन के 441 सुविधा को मूर्त रूप देने में सहयोग मिलेगा। छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में सेवा सेतु एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सोच का परिणाम है कि अब आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र अधिसूचना, विवाह प्रमाण-पत्र (ग्रामीण एवं शहरीय) भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। छग शासन द्वारा लोक सेवा केन्द्र का उन्नयीकरण सेवा सेतु केन्द्र के रुप में किया गया है। जिसमें सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एक साथ उपलब्ध रहेंगे।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे सेवा सेतु अन्तर्गत उपलब्ध सेवाओं का ऑनलाईन माध्यम में लाभ उठाएं। सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित है। पहले नागरिकों को अलग-अलग विभागों की सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाना होता था। प्रमाण-पत्र बनवाने जैसी मूलभूत सेवाओं में समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बड़ी खपत होती थी।
सेवा सेतु ने इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवा उपलब्ध कराया है। प्रमाण-पत्र सेवाओं की सबसे अधिक मांग प्रमाण पत्रों में सबसे अधिक आय प्रमाण-पत्र मांग रहती है। इसके अलावा मूल निवास प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र अधिसूचना, विवाह प्रमाण-पत्र और भू-नकल संबंधी सेवाओं का भी बड़े पैमाने पर उपयोग हुआ है। जो दर्शाता है कि नागरिकों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल माध्यम में लाना कितना आवश्यक था। अब ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और इंटरनेट आधारित सेवाओं के माध्यम से सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे है। व्हाट्सएप तक पहुंची सरकारी सेवाएं तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए अब सेवा सेतु की सेवाओं को जाट्सएप माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और ऑनलाइन से भी जोड़ा गया है। अब नागरिकों को घर बैठे व्हाट्सएप के सेवाओं तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिल रही है।

86 से बढक़र 441 से अधिक सेवाएं

छत्तीसगढ़ में पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थी। आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया। जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं जोड़ी जा चुकी है। इनमें 54 नई सेवाएं शामिल है, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का भी सफल एकीकरण किया गया है। तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए है, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल या कार्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनी हैं।

You Might Also Like

गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में चैत्र नवरात्र आरंभ

मोना माडर्न स्कूल को मिली कामयाबी

307 का फरार आरोपी गिरफ्तार

स्वच्छ शहर का शुभारंभ साहू एसडीएम द्वारा

अघरिया भवन खैरझिटी का भूमिपूजन संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृषकों को रासायनिक खाद वितरण का हुआ शुभारंभ
Next Article महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?