रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नशे के विरूद्ध जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज तमनार, पूंजीपथरा एवं कल कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 25 लीटर महुआ शराब एवं 32 पाव देशी मदिरा जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कल कोतवाली टीआई सुखनंद पटेल के नेतृत्व में फरार वारंटियों, आरोपियों की धरपकड़ दौरान मुखबीर से अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन की सूचना मिली। कोतवाली में पदस्थ एएसआई कोसोसिंह जगत के हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर गंधरी पुलिया रेलवे स्टेशन रोड रायगढ़ के पास आरोपी खुशी राम चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सायकल में देशी शराब लेकर बिक्री हेतु इंदिरा नगर की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मसाला शराब (कुल 5.760 बल्क लीटर) कीमत 3200 एवं एक काला रंग का कोहिनूर कंपनी का लेडीज सायकल कीमत 2000 जब्त किया गया। आरोपी खुशी राम चौहान पिता कुरसो राम चौहान उम्र 60 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी तरह थाना तमनार पुलिस टीम ने ग्राम आमाघाट में मुखबिर सूचना पर आरोपी अर्जुन तिग्गा पिता स्व. सीताराम तिग्गा उम्र 26 वर्ष निवासी आमाघाट थाना तमनार को पकड़ा। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबीर से आरोपी द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी, पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया और अपने घर के पीछे खेत-बाड़ी में छिपाकर रखे 20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरे 15 लीटर हाथ भ_ी निर्मित कच्ची महुआ शराब को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसकी कीमत लगभग 3000 आंकी गई। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी लोहरापारा में रेड कार्रवाई कर आरोपी आनंदराम तिग्गा पिता सुखराम तिग्गा उम्र 32 वर्ष निवासी गेरवानी लोहरापारा को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखे 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरे करीब 10 लीटर हाथ भ_ी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई
तमनार, पूंजीपथरा व कोतवाली पुलिस ने करीब 25 लि. महुआ शराब व 32 पाव देशी शराब किया जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार



