NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी प्यास बुझाने तालाब पहुंचे तालाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी प्यास बुझाने तालाब पहुंचे तालाब
रायगढ़

हाथी प्यास बुझाने तालाब पहुंचे तालाब

52 हाथियों के दल में शावक भी शामिल, गर्मी से बचने घंटों तक पानी में डूबे रहे

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। इनके वीडियो भी समय-समय पर सामने आते रहते हैं। इस बार भी भीषण गर्मी के बीच हाथियों के नहाने और लंबे समय तक पानी में डूबे रहने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दल में 52 हाथी शामिल हैं, जिनमें शावक भी मौजूद हैं।
गुरुवार को छाल रेंज के एडू परिसर में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। शाम के समय यह झुंड चीतापाली आमामुड़ा तालाब के पास पहुंच गया। इसके बाद दल के कई हाथी तालाब में पानी पीने और नहाने के लिए उतर गए। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और हाथियों को देखने लगे। ग्रामीणों ने इस नजारे का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी अपनी सूंड से पानी भरकर खुद पर डालते और पानी पीते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथी तालाब के पानी में पूरी तरह डूबकर राहत लेते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह दल घंटों तक तालाब में ही मौजूद रहा। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को जिले के जंगलों में कुल 148 हाथी विचरण कर रहे थे। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 141 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई, जबकि रायगढ़ वन मंडल में 7 हाथी देखे गए। आंकड़ों के अनुसार झुंड में 53 नर, 73 मादा और 22 शावक शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा दल छाल रेंज के एडू परिसर में देखा गया, जहां 52 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दल का तालाब में नहाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

फसलों को भी हुआ नुकसान

हाथियों के दल ने कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। धरमजयगढ़ के क्रोंधा में शंकर राठिया की फसल बर्बाद हो गई। वहीं कापू के छापरदांड में शिवलाल, दिलीप, राजकुमार, छत्री उरांव और सबल उरांव की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बोरो के बताती गांव में रामकुमार बैगा और सुमन बैगा की धान फसल, सोलर प्लेट और अन्य कृषि उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। रायगढ़ रेंज के चक्रधरपुर में बोरवेल और पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

You Might Also Like

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकास कार्यों को बढ़ाएंगे आगे-वित्त मंत्री

श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन

पौधरोपण में उद्योगों ने निभायी सहभागिता, 44 उद्योगों ने 24 हजार से अधिक पौधे करवाए उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Next Article 120 वाहनों के कटे चालान, 1.51 लाख जुर्माना वसूला, नियम तोडऩे पर की कार्रवाई

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?