NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन शिविर में 37 हितग्राहियों का बना राशन कार्ड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुशासन शिविर में 37 हितग्राहियों का बना राशन कार्ड
सारंगढ़

सुशासन शिविर में 37 हितग्राहियों का बना राशन कार्ड

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 17 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां आमजनों की समस्याएं सुनी गईं और आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति और आमजनों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
सुशासन शिविर में तत्काल 37 हितग्राहियों का राशन कार्ड बना। शिविर में कुल 2198 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन सबसे अधिक रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के तहत सामग्री एवं लाभ भी वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 अन्नप्राशन एवं 3 गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सहकारिता विभाग द्वारा 2 किसानों को स्वर्णना धान बीज वितरित किया गया तथा एक किसान को बिना ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड ऋण प्रदान किया गया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम धाराशिव की 5 महिला हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 7 महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं संतोषी मछवारा समिति को मछली पकडऩे हेतु जाल प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 2 हितग्राहियों को फूड बॉक्स वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को जैविक कीटनाशक किट वितरित की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 9 स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया गया। साथ ही 6 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलिमा अग्रवाल, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

You Might Also Like

संजय पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए जिपं अध्यक्ष सारंगढ़ जिपं भाजपा का कब्जा

राष्ट्रपति भवन में नक्सल पीडि़त बस्तरवासियों ने रखी अपनी पीड़ा

250 किग्रा गांजा तस्करी अपराध में शामिल गांजा सप्लायर गिरफ्तार

अग्रवाल सभा व सेवा संघ के पदाधिकारी मनोनीत

मोदी व शाह के खिलाफ दिए बयान के लिए माफी मांगे : संजय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
Next Article सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?