NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान
बिलासपुर

ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान

संरक्षा विभाग की सक्रिय पहल : फायर सेफ्टी सिस्टम एवं प्रशिक्षण पर विशेष जोर

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों में आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल संपत्ति की संरक्षा के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं गुजरने वाली ट्रेनों में युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एवं यात्री ट्रेनों सहित मंडल से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों में विशेष संरक्षा जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संरक्षा विभाग द्वारा कोचों, पावर कार, पैंट्री कार एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। अभियान के अंतर्गत एसी कोचों में फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच, फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम (स्नष्ठस्स्/स्नस्ष्ठस्) की जांच, पावर कारों में विद्युत सुरक्षा संबंधी निरीक्षण, वायरिंग चेक, अर्थ लीकेज चेक, एमसीबी एवं विद्युत पैनलों की जांच, थर्मल स्कैनिंग, बैटरी एवं जंक्शन बॉक्स की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इसके अतिरिक्त पैंट्री कार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एवं फायर सप्रेशन सिस्टम की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित की गई। ट्रेनों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, फायर बॉल एवं एयरोसोल आधारित अग्निशमन प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं उपयोगिता की भी विशेष जांच की गई।
संरक्षा विभाग द्वारा ऑन बोर्ड स्टाफ, कोच अटेंडेंट, टीटीई, पैंट्री कार स्टाफ एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को फायर फाइटिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षित निकासी एवं प्रारंभिक अग्निशमन संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए जागरूक किया गया। यह विशेष अभियान बिलासपुर, उस्लापुर, रायगढ़, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, ब्रजराजनगर, शहडोल, कोरबा एवं बिजुरी स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर चलाया गया, जहां संरक्षा विभाग की टीमों द्वारा कोचों, पावर कारों, पैंट्री कारों एवं स्टेशन परिसरों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बिलासपुर रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगा, ताकि सुरक्षित, संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

एनआईटी के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे रेगुलर

कोयला मंत्रालय की पहली डीबीटी सीएसआर योजना बनी ‘एसईसीएल के सुश्रुत’

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कार्तिकेय गोयल रायगढ़ के नये कलेक्टर

बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति
Next Article मुख्यमंत्री साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?