NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त
जशपुरनगर

खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त

सुधार नहीं हुआ तो मान्यता होगी रद्द और रुकेगा अनुदान

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के खराब परीक्षा परिणाम वाले 26 विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा परिणाम की गहन समीक्षा की। मोतीलाल हायर सेकंडरी विद्यालय लोखंडी को खराब परीक्षा परिणाम के लिए नोटिस, सेंट मैरी विद्यालय दुलदुला की जांच, सेजेस मनोरा के वाणिज्य के व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस और विषयवार खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश उन्होंने दिए। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों की बैठक लेकर जांच करने को कहा। साथ ही अनुत्तीर्ण और पूरक आए विद्यार्थियों की वर्ष भर की उपस्थिति के साथ ही मासिक, तिमाही और छमाही परीक्षा परिणाम चेक करने के निर्देश दिए और समीक्षा कर अनुतीर्ण होने के कारणों का पता लगाने कहा गया।
प्राइवेट या अनुदान प्राप्त विद्यालयों के खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा सत्र से यदि परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं होता है तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों का अनुदान का प्रस्ताव भेजने पर पुनर्विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा यदि बच्चों के लिए खर्च किया जा रहा है तो उसका लाभ भी विद्यार्थियों को अच्छे से मिलना चाहिए।
बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में मासिक परीक्षा सहित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम की गतिविधियों का क्रियान्वयन भी वर्तमान शिक्षा सत्र से करने का निर्देश उन्होंने दिया। शासकीय विद्यालयों की समीक्षा के साथ इन विद्यालयों की समीक्षा भी अब की जाएगी। यशस्वी जशपुर की टीम को इन विद्यालयों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्राचार्य अब प्रत्येक दिन किसी भी एक कक्षा में एक कालखंड में पूरे समय उपस्थित रहकर अवलोकन करेंगे। शिक्षण पद्धति में यदि कोई कमी पाई जाएगी तो सुधार के लिए आवश्यक टीप भी दिए जायें स बच्चों की विद्यालय में 100: उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालक संपर्क और अधिक करने निर्देश दिया। प्रत्येक दिवस अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को कक्षा शिक्षक अनिवार्य रूप से कॉल करके अनुपस्थित रहने का कारण पंजी में संधारित करेंगे स विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा मोबाइल का उपयोग ना करने की बात भी उन्होंने कही। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा, यशस्वी जशपुर के नोडल विनोद गुप्ता, सदस्य अवनीश पांडेय, संजय दास और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धान खरीदी में चारों तरफ है अव्यवस्था, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आईजी सरगुजा के निर्देशन में हुई 192 वाहनों की खुली नीलामी

जशपुर पुलिस ने जारी किये साल भर की कार्यवाही का लेखा-जोखा

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बैंकिंग योजनाओं का हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे लाभ : कलेक्टर व्यास
Next Article दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?