NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बैंकिंग योजनाओं का हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे लाभ : कलेक्टर व्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बैंकिंग योजनाओं का हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे लाभ : कलेक्टर व्यास
जशपुरनगर

बैंकिंग योजनाओं का हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे लाभ : कलेक्टर व्यास

हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृति में लाएं तेजी, कलेक्टर ने परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं का लाभ उदारतापूर्वक दिया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त ऋण प्रकरणों को तेजी से निराकृत करें, जिससे अधिक लोग योजना के प्रति जागरूक होंगे। बैठक में जिले में नए खोले जाने वाले बैंकिंग शाखाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आरबीआई प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ऋण स्वीकृति में पारदर्शिता और समाधान पर जोर –

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि किसी हितग्राही का ऋ ण आवेदन अस्वीकृत किया जाता है, तो उसे स्पष्ट कारण बताते हुए समाधान के विकल्प भी बताए जाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से सहयोगात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाया जाए। उन्होंने क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को संतुलित रखने और समय पर ऋ ण वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

केसीसी, मुद्रा और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा –

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी से जुड़े केसीसी प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाए। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने पर जोर दिया गया।

बीमा और पेंशन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश –

कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक शाखाओं को सुशासन शिविर में शिविर आयोजित कर अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित बीमा दावों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

किसानों और समूहों के लिए विशेष पहल –

कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को तेज करने तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

जनधन, आधार सीडिंग और वित्तीय साक्षरता पर फोकस –

बैठक में प्रधानमंत्री जनधन खातों में आधार सीडिंग, रूपे कार्ड वितरण एवं वित्तीय साक्षरता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग प्रणाली से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

You Might Also Like

व्यापारी से 9 लाख की ठगी

ग्रामीणों को अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार

सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक हेतु तीव्र गति से हो रही तैयारियां

फेसबुक पर कर रहा था घिनौना काम, आरोपी गिरफ्तार

एसपी जशपुर ने रक्षित केन्द्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल
Next Article खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?