NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीएसएफ ने निभाया मानवता का फर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बीएसएफ ने निभाया मानवता का फर्ज
छत्तीसगढ़

बीएसएफ ने निभाया मानवता का फर्ज

दर्द से पीडि़त ग्रामीण को समय पर पहुंचाया अस्पताल

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। छोटे बेठिया 94 बटालियन सीमा सुरक्षा बल की बी कंपनी सीओबी छोटे बेठिया ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले बीएसएफ जवानों ने एक ग्रामीण की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार ग्राम ब्रेबेड़ा निवासी सुकु काटलू (पिता मनु काटलू) अचानक सीने में तेज दर्द और निम्न रक्तचाप (लो बीपी) की समस्या से गंभीर रूप से पीडि़त हो गए। हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें लेकर तत्काल सीमा सुरक्षा बल के कैंप, छोटे बेठिया पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए कंपनी कमांडर सतेंद्र मोहन (सहायक कमांडेंट) ने बिना समय गंवाए तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसएफ के नर्सिंग सहायक कांस्टेबल रवि कुमार ने तत्काल मरीज की प्राथमिक जांच की और उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतों की निगरानी की। जांच के दौरान स्थिति चिंताजनक पाए जाने पर तुरंत अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 94 बटालियन की एम्बुलेंस से बीएसएफ जवानों ने मरीज और उनके परिजनों को सुरक्षित एवं त्वरित रूप से बांदे सिविल अस्पताल पहुंचाया, ताकि समय रहते उन्हें बेहतर उपचार मिल सके। बीएसएफ जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाई।

You Might Also Like

छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की तत्परता

देश के भविष्य को गढऩे वाले ही, देश के भविष्य के साथ कर रहे खिलबाड़

नक्सली हिड़मा के गांव में पहली बार हुआ वोटिंग

कुख्यात नक्सली हिडमा के बाद मेटुरी भी ढेर, 3 महिला समेत 7 नक्सलियों के शव बरामद

सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाली में कपड़े पर लिपटा मिला नवजात का शव
Next Article जीजा ने की साले को चाकू मारकर हत्या

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?