NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कौशल विकास से रोजगार तक, एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कौशल विकास से रोजगार तक, एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद
रायगढ़

कौशल विकास से रोजगार तक, एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:25 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एनटीपीसी लारा की कौशल विकास पहल के अंतर्गत केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), कोरबा में ‘असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मोल्डिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जाकिर खान,विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, एनटीपीसी लारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीपेट के संकाय सदस्य, अधिकारीगण तथा प्रशिक्षु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ। समारोह के दौरान सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को पुणे स्थित प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार हेतु ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। यह उपलब्धि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने संबोधन में श्री जाकिर खान ने प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए निरंतर सीखने, आत्मविश्वास एवं समर्पण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह आयोजन सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनटीपीसी लारा युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समावेशी राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

You Might Also Like

डॉ.बंजारे को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

धूमधाम से मनाई गई शिल्पी महादानी सेठ किरोडीमल की जयंती

श्रावण के अंतिम सोमवारी को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ी भीड़

ग्राहकों से किश्त लेकर फुर्र हुए फायनेंस कंपनी के कर्मचारी

डीजे और करमा नृत्य की धुन पर दी गई माता जगतजननी को विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा का परीक्षा परिणाम शानदार
Next Article 10 से सात दिवसीय बच्चों के लिए नि:शुल्क समर प्रशिक्षण कैंप का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?