NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला
रायगढ़

6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा महिला का मर्डर कर दिया। महिला अपने पति को छोड़ चुकी थी और प्रेमी संग पिछले 4 साल से लिव-इन में रह रही थी। महिला अक्सर बीमार रहती थी। 1 अप्रैल को समय पर दवाई नहीं खाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर प्रेमी ने पहले तो महिला को थप्पड़ जड़ा फिर मंगलसूत्र से गला घोंटकर मार डाला। युवक ने अस्पताल में बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गई, लेकिन पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाली धनेश्वरी विश्वकर्मा (32) को विकेश बरैठ (26) जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक ने बताया कि वह तबीयत खराब होने के कारण बेहोश हो गई थी। इसकी सूचना कोतरा रोड थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार (7 अप्रैल) को आई रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि गले पर दबाव पडऩे से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धनेश्वरी की शादी अकलतरा के पोड़ीभाठा निवासी मनोज विश्वकर्मा से हुई थी। लेकिन करीब 4 साल पहले पति से परेशान होकर वह अपने मायके किरोड़ीमल नगर में रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी पहचान विकेश बरैठ से हुई। विकेश मजदूरी का काम करता था।
दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और करीब 4 साल से किरोड़ीमल नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। धनेश्वरी बीच-बीच में बीमार रहती थी और उसका इलाज विकेश कराता था। करीब एक महीने से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। इसी बीच उसके पति मनोज विश्वकर्मा के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था।
1 अप्रैल को विकेश, धनेश्वरी के साथ था। संदेह के आधार पर ष्ठस्क्क अजय नागवंशी ने विकेश से पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद विकेश ने कबूल कर लिया कि उसने मंगलसूत्र से धनेश्वरी का गला घोंटा था। पूछताछ में विकेश ने ये भी बताया कि वह धनेश्वरी का इलाज करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं खाती थी, और पति के साथ तलाक भी नहीं हुआ था, इसलिए दोनों शादी भी नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। 1 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आई थी, और धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बना पाई। इसी बात पर विकेश ने उसे डांट फटकार लगाई।
इसके बाद विकेश अपनी नानी को घर छोडक़र वापस आया और देखा कि धनेश्वरी ने दवाई नहीं खाई थी। इस बात पर दोनों के बीच फिर से जमकर झगड़ा हो गया। इस दौरान विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड़ मारे। धनेश्वरी बोली, ‘मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी,’ और घर जाने लगी। तभी विकेश ने पीछे से उसका मंगलसूत्र पकडक़र जोर से खींचा, जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई। जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तब विकेश धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विकेश ने महिला की मौत का असली कारण छिपाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपसी झगड़े को हिंसा में बदलना बहुत गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कदम उठाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी झगड़े या विवाद में कानून का सहारा लें और हिंसा से दूर रहें। इस मामले में हत्या का खुलासा होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

चेक पोस्ट की जांच में कलेक्टर एवं एसपी ने पकड़ी अवेध गिट्टी से भरी ट्रक

विद्युतकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म

नए विधायक कार्यालय में विधायक ओपी चौधरी को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

गोढ़ीखुर्द आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे बरामदे में पढऩे को मजबूर

धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार की बेजोड़ मिसाल, ठेकेदार की मनमानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर ने किया 38 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वार्ड 36, 37 और 42 में सीसी रोड-नाली निर्माण शुरू
Next Article जंगल में एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय
जंगल में एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश
6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?