NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में रक्तदान शिविर का समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में रक्तदान शिविर का समापन
रायगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में रक्तदान शिविर का समापन

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच लोइंग श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, सूर्यकांत त्रिपाठी, मनोहर प्रधान, मनीष अग्रवाल, शैलेष प्रधान एवं मीनकेतन प्रधान उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विभागीय टीम और प्रबंधन
बीएमओ डॉ. हितेश जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर का संचालन किया। इसमें वैभव डियोडिया (बीपीएम), पवन प्रधान (बीएएम), पुरंजन पटेल (बीईटीओ) और योगेश यादव (बीडीएम) सक्रिय रहे।
वहीं चिकित्सकीय परामर्श हेतु डॉ. विक्रम गड़तिया, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. मनोज पटेल एवं डॉ. मानकेश्वरी जोशी उपस्थित थे। व्यवस्था में भावेश पांडे, सुबोध कुमार मांझी, रविशंकर स्वर्णकार, कविता कसेरा राजश्री तांडी और परमजीत सिंह सिदार ने सहयोग दिया।
विशेष सहयोग
रक्त संग्रहण का कार्य केजीएच ब्लड बैंक रायगढ़ की टीम (जय पटेल, अनिल कुजूर, भीमसेन पटेल, दीपिका बेहरा) द्वारा किया गया। शिविर के दौरान इंड सिनर्जी फैक्ट्री द्वारा रक्तदाताओं के लिए जलपान, जूस और बिस्किट की व्यवस्था की गई।
स्वयंसेवकों की भूमिका
शिविर में कैरियर नर्सिंग कॉलेज के ट्रेनी छात्र-छात्राओं और मितानिन कार्यक्रम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नर्सिंग कॉलेज से उत्तम कुमार पटेल, कविता पटेल, कमलेश धृतलहरे, प्रिया, वर्षा रानी, विवेक भारती, शालिनी साहू, रिंकू क्वेरी, स्वाती कुमारी, बिंदु पटेल, मांसी महंत, प्रीति, प्रणीति किरो, नीति पटेल, विमला यादव, अरुणा तिर्की, स्वाती टोप्पो, सुरैया जबीन, कामिनी गुप्ता, रूबी दिल्लीवार, अंशुमान मेहरा, यशवंत मेहरा, मनोज पटेल और मुक्तेश्वर ने प्रबंधन संभाला। मितानिन टीम से राजकुमारी यादव, विकास प्रधान, शकीला बानो, देवंती चौहान, शशिकला यादव, फूलकुमारी चौहान और पुष्पलता उरांव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान का महत्व
सरपंच श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने आगे बताया कि रक्तदान एक जीवनरक्षक सेवा है। इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच

सवित्रीनगर जेपीएल तमनार में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डाक विभाग की लापरवाही से नहीं मिली नौकरी

बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

पुरुंगा में उपस्वास्थ्य केंद्र व छाल में सामुदायिक भवन तैयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए सुरेश पटेल
Next Article कोड़ातराई में भक्ति की बयार : सुश्री दिव्यांशी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का समापन

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?