NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मौत के बाद भडक़ा जनाक्रोश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मौत के बाद भडक़ा जनाक्रोश
छत्तीसगढ़

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मौत के बाद भडक़ा जनाक्रोश

हत्या के बाद उबाल गिरफ्तारी के साथ बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। रविवार को दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। स्वरूप राय के परिवार ने कथित तौर पर मिलकर गोपाल मजूमदार के परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक मारपीट में गोपाल मजूमदार के बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गोपाल मजूमदार, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। पूरे इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण सीधे थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ा हुआ था कि उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कुछ समय के लिए थाना परिसर तनाव का केंद्र बना रहा और हालात बिगड़ते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी राकेश कुर्रे ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच लगातार जारी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीण इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन को लेकर यह खूनी विवाद हुआ, वह शासकीय भूमि है और अवैध कब्जे के कारण ही यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित जमीन से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएं और उसे शासकीय नियंत्रण में लिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

You Might Also Like

चौकीदार निकला हत्यारा

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

नवरात्रि के चौथे दिन एम जी वार्ड में माता रानी के सेवा में देर रात तक चली जसगीत

मारवाड़ी युवा मंच,उन्नति शाखा बसना में रक्तदान शिविर सम्पन्न

संघ के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष पर दोकड़ा में किया भव्य पथ संचलन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गृहमंत्री से मिलने गए सीएएफ कैडिंडेट्स को किया गिरफ्तार, तीन को भेजा जेल
Next Article राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर मातृत्व वन में सीता अशोक के पौधे का रोपण किए

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?