NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भिलाई को हराकर रायगढ़ बना एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 विजेता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भिलाई को हराकर रायगढ़ बना एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 विजेता
रायगढ़

भिलाई को हराकर रायगढ़ बना एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 विजेता

खेल हमें अनुशासित और जिम्मेदार बनाते हैं: एसएसपी शशि मोहन सिंह, खेलों को प्रोत्साहित करना एमएसपी की प्रतिबद्धता: वीरसेन सिंह

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फ्लड लाइट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 का रोमांचक समापन बीती रात हुआ। फाइनल में बबलू इलेवन रायगढ़ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भिलाई पावर को हराकर खिताबी जीत हासिल की। टॉस जीतने से लेकर अंतिम गेंद तक बबलू इलेवन ने मैदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। रायगढ़ में पहली बार किसी टूर्नामेंट का लाइव हो रहा था मैदान के अलावे लोग घरों से बैठकर एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 का आनंद ले रहे थे।
सोमवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह , विशिष्ट अतिथि एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह, शिवम टाटा मोटर्स के रवि प्रकाश द्विवेदी रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता रत्थु होता, पार्षद अजय शंकर मिश्रा, केशव जायसवाल, रोशन चंद्रा भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संरक्षक विवेक रंजन सिन्हा ने सभी अतिथियों को खिलाडिय़ों से रूबरू करवाया और टूर्नामेंट को ब्रीफ किया।
एसएसपी सिंह देर रात तक मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर बीच-बीच में अपनी ओर से नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उनके इस व्यवहार ने खिलाडिय़ों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। समापन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज रायगढ़ के इस मैदान पर जो ऊर्जा मैंने देखी है, वह अद्भुत है। खेल हमें केवल जीतना नहीं सिखाता, बल्कि हार को स्वीकार कर फिर से खड़े होने का जज्बा देता है। पुलिसिंग की व्यस्तता के बीच खिलाडिय़ों के इस जुनून को देखना सुकून देता है। मैं विजेता टीम बबलू इलेवन को बधाई देता हूँ, लेकिन मेरा मानना है कि आज यहाँ हर वह खिलाड़ी विजेता है जिसने खेल भावना के साथ मैदान पर पसीना बहाया है। रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है ऐसे ही मंचों की जहाँ वे खुद को साबित कर सकें।

खेल प्रतिभाओं को मंच देना हमारा कर्तव्य: एमएसपी प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर एमएसपी के प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह ने कहा कि एमएसपी का उद्देश्य केवल एक टूर्नामेंट कराना नहीं है, बल्कि रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी पहचान बना सकें। कार्डिनल कप सीजन 9 की सफलता आप सभी खिलाडिय़ों और दर्शकों की है। हम भविष्य में भी खेल के इस स्तर को और ऊंचा ले जाने का प्रयास करेंगे ताकि हमारे जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकें।

बबलू इलेवन रायगढ़ की पावर भिलाई पर शानदार जीत

फाइनल में बबलू इलेवन रायगढ़ और पावर भिलाई का मुकाबला हुआ। बबलू इलेवन टीम ने न केवल बल्ले से विस्फोटक प्रदर्शन किया, बल्कि गेंदबाजी में भी विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। मैच के असली हीरो रोहित रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। रोहित ने महज 25 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका 268.00 का स्ट्राइक रेट विपक्षी गेंदबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था। उनका साथ देते हुए ताबिश ने 23 रन (14 गेंद) और विरोधी टीम श्फायर भिलाईश् के बबलू मंडावी ने 22 रन (14 गेंद) बनाए, लेकिन रोहित की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह एकतरफा कर दिया।
लक्ष्य का बचाव करने उतरी रायगढ़ की टीम के गेंदबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आदिल खान ने 2 ओवर के स्पेल में केवल 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। नदीम ने अपनी किफायती गेंदबाजी से सबको चौंका दिया, 1 ओवर में मात्र 1 रन देकर 2 विकेट लिए। बबलू इलेवन रायगढ़ के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम ने आसान जीत दर्ज की। अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए रोहित को निर्विवाद रूप से श्प्लेयर ऑफ द मैचश् चुना गया।

You Might Also Like

टाटा सूमों में आये तीन शख्स, एक-एक कर 3 गाय ले भागे

एक दिन यह शरीर भस्म में परिवर्तित हो जाएगा: चिन्मयानंद बापू

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ के संयोजन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं

एनटीपीसी में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हनुमान जन्मोत्सव कल, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
Next Article 39 वर्ष की सेवा उपरांत एएसआई जयराम सिदार सेवानिवृत्त

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?