NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 30 मार्च को प्रदर्शन करेगा ट्रांसजेंडर समुदाय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 30 मार्च को प्रदर्शन करेगा ट्रांसजेंडर समुदाय
रायपुर

संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 30 मार्च को प्रदर्शन करेगा ट्रांसजेंडर समुदाय

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश में ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी समुदाय 30 मार्च को ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में सडक़ों पर उतरेंगे। समुदाय की ओर से शांतिपूर्ण रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन का उद्देश्य अपनी पहचान, अधिकार और गरिमा की रक्षा के साथ-साथ प्रस्तावित विधेयक के संभावित प्रभावों को लेकर सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित करना है।
समुदाय का कहना है कि प्रस्तावित ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 कई अहम अधिकारों को प्रभावित कर सकता है। आरोप है कि यह विधेयक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के स्व-पहचान के अधिकार को कमजोर करता है और ट्रांसमेन व नॉन-बाइनरी समुदाय की पहचान को पर्याप्त महत्व नहीं देता। साथ ही, इसे बिना व्यापक सामुदायिक परामर्श के तैयार किया गया बताया जा रहा है। समुदाय का यह भी कहना है कि यह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों की भावना के अनुरूप नहीं है। समुदाय ने मांग की है कि इस विधेयक को दोबारा विचार के लिए समिति के पास भेजा जाए और इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आयोजकों ने नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पहचान और अधिकारों की लड़ाई है। इस आंदोलन का नेतृत्व ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता विद्या राजपूत कर रही हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इसमें समुदाय के साथ-साथ नागरिक समाज की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय की बढ़ती जागरूकता और एकजुटता को दर्शाता है। आंदोलन केवल एक विधेयक के विरोध तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक बदलाव की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

You Might Also Like

राखी बांधने सेंट्रल जेल में पहुंचीं 15 सौ से अधिक बहनें

खर्चीली शादियों पर रोक की पहल

‘चिट्टा’ की बड़ी खेप के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

राज्योत्सव ‘रजत जयंती’ : पीएम मोदी 1 नवंबर को आएंगे रायपुर

सीजी में 10वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामनवमी पर पखांजुर बना ‘राममय’, नेताजी चौक की भव्य सजावट और झांकियों ने जीता दिल
Next Article सीएम साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?