NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 33 हजार से अधिक पीडीएस बारदानों के गबन का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित खरीदार गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 33 हजार से अधिक पीडीएस बारदानों के गबन का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित खरीदार गिरफ्तार
जशपुरनगर

33 हजार से अधिक पीडीएस बारदानों के गबन का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित खरीदार गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 12:00 am
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के बारदानों की हेराफेरी और गबन के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान अली और चोरी के बारदाने खरीदने वाले व्यापारी सुधीर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 8 सितंबर 25 को प्रार्थी अजय कुमार ठाकुर उम्र 47 वर्ष, जिला विपणन अधिकारी, छ ग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. जशपुर, जिला जशपुर (छ ग) ने थाना कांसाबेल में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पी डी एस बारदानों के संकलन हेतु अन्य के साथ आरोपी रिजवान अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवेल्ला मानपुर, जिला सूरजपुर छ ग को भी अनुबंध के आधार पर पी डी एस बारदानों (बोरियों) के परिवहन हेतु आदेश जारी किया गया था। आरोपी रिजवान अली के द्वारा पी डी एस बारदानों के संकलन के दौरान विकास खंड कांसाबेल के उचित मूल्य की दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग, बारदानों को संकलन कर , गबन करते हुए अनियमितता किए जाने की शिकायत प्राप्त होने उक्त मामले में कलेक्टर जशपुर के द्वारा जांच कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी,, जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि आरोपी रिजवान अली के द्वारा कुल 33 हजार 5 सौ 80 नग बारदानों को जिनकी कीमत 25 रु प्रति नग के हिसाब से 8 लाख 39 हजार 500 रु होती है, को संकलन कर विपणन संघ कुनकुरी के गोदाम में न पहुंचाकर, शासकीय संपत्ति का गबन किया गया है। रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में भादवि की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु, सूरजपुर व अंबिकापुर रवाना किया गया था, इस दौरान जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा सूरजपुर से आरोपी रिजवान अली को हिरासत में लेकर वापस लाया गया , साथ ही बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को भी अंबिकापुर से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-65-जीए-0244 व 4000 नग बारदानों को भी जप्त किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, व पुलिस के द्वारा शेष बारदानों की भी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अशोक यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस व नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सुखसागर आर्थिक रूप से हुआ मजबूत

जशपुर में 35 वॉं राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया शुभारंभ

13 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘रूप नहीं गुण को देखो’ अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम साय के साथ मनाई होली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जोबी मंडल में आयोजित
Next Article सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

खबरें और भी है....

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
खड़ी वाहनों से फिर होने लगी डीजल चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?