रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र का प्रसिद्ध आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी वार्ड विजेता कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में वार्ड नंबर 21 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि वार्ड नंबर 28 उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला का सीधा प्रसारण क्रिक हीरोज यू ट्यूब पर किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी और माता आशा त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार हरेराम तिवारी ने की, जिनके हाथों विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में बीते 4 वर्ष से लगातार स्थानीय पंजरी प्लांट युवा संघ द्वारा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी वार्ड विजेता कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में किया जाता रहा है। जिस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी युवा 1 महीने पहले से ही मेहनत करते हैं। इसके साथ ही स्थानीय संस्थाओं का भी सहयोग मिलता है। फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 21 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 121 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 28 की टीम निर्धारित ओवरों में 80 रन ही बना सकी, जिससे वार्ड नंबर 21 ने शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में वार्ड नंबर 21 ने वार्ड नंबर 5 को हराया, जबकि वार्ड नंबर 28 ने वार्ड नंबर 12 को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। 15 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पंजरी प्लांट युवा संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान आकर्षक पुरस्कारों में बेस्ट गेंदबाज अक्षय कुलदीप पार्षद वार्ड नंबर 28, बेस्ट बल्लेबाज दीप सिंह, बेस्ट कैच सायमंड और बेस्ट फिल्डर आयुष को नकद और मोमेंटो प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबला का मेन आफ द मैच दीपक पंडा और मेन आफ द सिरिज संजू वार्ड नंबर 21 को दिया गया। विजेता टीम को 61 हजार रुपए नकद और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद और ट्राफी मुख्य अतिथि के हाथ से दिया गया। हैट्रिक छक्का, हैट्रिक विकेट, लेने वाले खिलाडिय़ों को नकद और मोमेंटो प्रदान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सेटरन फेरो, रुंगटा एंड संस प्लांट, आर आर एनर्जी प्लांट,संजीवनी नर्सिंग होम,कान्हा हास्पिटल जूटमिल थाना प्रभारी, जेएसपीएल पतरापाली, संजय अग्रवाल एन आर ग्रुप, शिव शंकर अग्रवाल डब्बू, रवि चौधरी ठेकेदार, इंड सिनर्जी लिमिटेड, रामचंद्र शर्मा जी संस्कार पब्लिक स्कूल, गौतम अग्रवाल प्रधान संपादक जनकर्म, डॉ जितेन्द्र नायक धन्वंतरि हेल्थ केयर, राकेश मिश्रा चक्रधर नगर थाना प्रभारी, ईडेन गार्डन, रंजू संजय, विलिस गुप्ता, रत्थू गुप्ता, अमित सबरवाल, एसईसीएल प्रबंधन, अपेक्स अस्पताल,राजप्रिया हास्पिटल,मां मंगला इस्पात, कृष्णा साल्वेंट, बालाजी मेट्रो हास्पिटल, जीवन नायक जिला खेल अधिकारी, कमल सारथी जिला अध्यक्ष, धनराज मरकाम डिप्टी कलेक्टर, सुनील गुप्ता, राम सिन्हा, देवाषु राठौर, अजय सागर शिकारी, संतोष सिंह भगवानपुर विजय रोड कैरियर, नितिन सिन्हा सांई आटो मोबाइल, सोनू चावला, आशीष अग्रवाल, कमल साहू खरसिया, सेमरान मैरिज गार्डन, राकी हैंडसम सैलून, यू .के. साउंड, संजय गौतम, बंधन बैंक, प्रदीप मिश्रा, रोहित यादव, राजेन्द्र ठाकुर पार्षद पति, संजय अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, करन चौधरी, अमित यादव ठेकेदार मेडिकल कॉलेज, आदर्श इलेक्ट्रिकल, बिनोद पटेल बोरवेल्स का सहयोग मिला।
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी वार्ड विजेता कप पर वार्ड नंबर 21 का कब्जा
वार्ड नंबर 28 रही उप विजेता, शहीद परिवार ने दिया पुरस्कार



