जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत 12 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है, साथ ही 03 आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.26 को थाना बागबहार पुलिस की टीम , किसी शिकायत की जांच हेतु ग्राम कुकर गांव व खड़ामाचा की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खड़ा माचा से राजाअंबा के जंगल के रास्ते कुछ व्यक्ति, भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल, हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते हुए , उड़ीसा राज्य की ओर जल्दी जल्दी ले जा रहे है, जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल, मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि, चार संदिग्ध व्यक्ति गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते हुए, जल्दी जल्दी ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध गौ तस्करों की धर पकड़ हेतु, घेरा बंदी की गई, पुलिस को देख कर, संदिग्ध गौ तस्करों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस के द्वारा पीछा करते हुए, तीन संदिग्ध गौ तस्करों को पकडऩे में सफलता मिली, एक तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया।
पूछताछ पर पकड़े गए तीन संदिग्ध गौ तस्करों ने अपना नाम क्रमश: 1. तरुण चौहान उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ. ग। शोभन नागवंशी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम खाडामाचा, थाना बागबहार जिला जशपुर, सीता राम नागवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ.ग का रहने वाला बताया तथा बताया कि उनके द्वारा उक्त गौ वंशों को उड़ीसा राज्य ले जाया जा रहा था,पुलिस के द्वारा उक्त तीनों गौ तस्करों से, गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए गौ तस्करों की निशानदेही पर फरार गौ तस्कर को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
जशपुर पुलिस के द्वारा मामले में उक्त तीन संदिग्धों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंश, सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा,सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर राम, प्रधान आरक्षक अरविंद साय पैंकरा व आरक्षक अनिल चौहान, पवन पैंकरा व अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर लाल उमेद सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस अंत्यंत संवेदनशील है , बागबहार क्षेत्रांतर्गत 12 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाते हुए, तीन आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है । एक फरार गौ तस्कर की पता साजी जारी है जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा,गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।
गौ तस्करों से पुलिस ने फिर छुड़ाया 12नग गौ वंश
मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत, तीन आरोपी गिरफ्तार



