NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा
रायगढ़

सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा

दो चोर से 14 लाख के आईफोन बरामद

lochan Gupta
Last updated: March 16, 2026 1:05 am
By lochan Gupta March 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई 16 नग आईफोन चोरी की घटना को पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को ट्रेन में सफर करते समय गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी के सभी 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत जब्त किया गया है। साथ ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में विगत 09 मार्च की रात चोरी की घटना सामने आई थी। इससे दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर ने पुलिस को सूचना दिया था कि रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह लगभग 10.00 बजे जब वे दुकान पहुंचा और शटर खोलकर अंदर गया तो दुकान में लगे शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त पड़े थे, ऐसे में जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोडकऱ अज्ञात चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से 16 नग आईफोन तथा काउंटर में रखा नकदी लेकर फरार हो गया है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था, इससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर की एक विशेष टीम गठित करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दिया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही मोबाइल का उपयोग कर रहा है, जिस पर साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि वह रायपुर में है, इससे पुलिस टीम रायपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ट्रेन में बैठकर रायगढ़ की ओर आ रहा था, जिसे चलती ट्रेन में ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश चौहान पिता मनोहर चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड के रूप में हुई है।
वहीं आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के लिए रायपुर से ट्रेन से रायगढ़ आया और दुकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से के पास लगी लोहे की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढकऱ दूसरी मंजिल का लॉक तोडकऱ दुकान में घुसा और शोकेस में रखे 16 नग आईफोन (कीमत 14 लाख 15 हजार रुपए) को लेकर फरार हो गया था। इससे पुलिस ने आरोपी आकाश चौहान के कब्जे से चोरी के 15 नग आईफोन और एक बाइक को बरामद किया। साथ ही एक और मोबाइल के बारे में पूछ जोन पर उसने बताया कि एक आईफोन अपने साथी लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा पिता कनीराम चंद्रा (21 वर्ष) निवासी सोनूमुड़ा को दिया है, इससे पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त करते हुए रिमांड पर भेज दिया है।
अन्य चोरी में भी था शामिल
वहीं पकड़े गए आरोपी आकाश चौहान से पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने बताया कि विगत जनवरी 2026 में भी उसने चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर चौक स्थित साहा मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इससे अब चक्रधरनगर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोबाइल शॉप चोरी मामले में साक्ष्यों और प्रभावी पुलिस कार्रवाई के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल जब्त किया गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी

युवा संकल्प ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराया जन्माष्टमी मेले का दर्शन

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही शासन की योजनाएं-पीएम मोदी

जानकी कॉलेज में गार्जियन एंड गाईड वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ का भव्य आयोजन

मटन मुर्गा मार्केट की गंदगी से हो रही परेशानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
Next Article वैदिक व जिंदल स्कूल को जारी हुआ नोटिस

खबरें और भी है....

5 राज्यों में आम चुनाव का ऐलान
वैदिक व जिंदल स्कूल को जारी हुआ नोटिस
सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा
एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
5 राज्यों में आम चुनाव का ऐलान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?