सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएमश्री आत्मा नंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ के नवीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर के पास स्थित जर्जर भवन को डिसमेंटल करने तथा आसपास की झाडिय़ों की सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने भवन की मरम्मत कर उसे लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के लिए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश नोडल अधिकारी नरेश चौहान को दिए। कलेक्टर ने ग्राम टाटा बिलासपुर में निर्माणाधीन लगभग 1 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निरीक्षण किया । साथ ही 16 किमी तक बन रही सरसींवा सराईपाली रोड डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सडक़ के किनारे नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सडक़ निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।



