NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन शिविर का आयोजन 27 मार्च तक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सुशासन शिविर का आयोजन 27 मार्च तक
जशपुरनगर

सुशासन शिविर का आयोजन 27 मार्च तक

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:34 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और मुख्यमंत्री जी घोषणा के कार्यों की प्रगति, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमश: 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सुशासन शिविर हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय शिविर हेतु एसडीएम बगीचा प्रदीप राठिया को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ कांसाबेल संदीप कुमार मरावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविर से पहले संबंधित ग्राम पंचायतों स्तर पर आयुष्मान, आधार कार्ड अपडेट,श्रम कार्ड पंजीयन, आय जाति,निवास प्रमाण पत्र, पेयजल संबंधित समस्याओं का अपने स्तर पर अनिवार्य रूप से निराकरण कर लें। उन्होंने कहा कि दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों भी विकासखण्ड स्तरीय शिविर का होगा आयोजन’ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सुशासन शिविर में शासन के योजनाओं के स्कोप की जानकारी जन समान्य को प्रदान करते हुए, योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने हेतु कलस्टर पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर में निराकृत किया जाएगा। इस हेतु दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 13 मार्च को कुनकुरी के भेलवाटोली, फरसाबहार के घुमरा, पत्थलगांव के खाड़ामाचा और मनोरा के अंधरझर, 23 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा के कुरकुरिया और जशपुर के रातामाटी, 27 मार्च को कुनकुरी के चटकपुर, फरसाबहार के बंसाझाल, पत्थलगांव के फरसाटोली और मनोरा के इराई में भी सुशासन शिविर आयोजित होगी। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल, आश्रम, छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,के साथ अन्य भवनों में भी जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी किए गए कार्यों का दिए गए आईडी में फोटो के साथ अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

सीएम साय की पहल से जिले का हो रहा है तेजी से विकास

13 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से की मुलाकात

दो मामलों में नाबालिकों को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य : कौशल्या साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरपंचों का अध्ययन भ्रमण दल धमतरी एवं दुर्ग जिले के लिए रवाना
Next Article तीसरी बार भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप.. जश्न में डूबी जिला भाजपा

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?