NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > देश-विदेश > भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
देश-विदेश

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
6 Min Read

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 का टोटल कीवी टीम के सामने रखा था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई.

तीसरी बार भारत ने जीता खिताब

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है.

भारत की बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी और दुबे की आतिशी 26 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. दोनों ने संभली हुई शुरुआत दिलाई और बीच-बीच में अच्छे शॉट भी लगाए. अभिषेक भी बदले अंदाज में नजर आए. लेकिन चौथा ओवर लेकर फर्ग्यूसन आए और इस ओवर में दोनों ने 24 रन बना दिए. और भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया. इसके बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला और 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 92 रन था. हालांकि, 8वें ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा रचिन रविंद्र का शिकार बने. अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए. लेकिन इसी बीच 8वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसी बीच 11वें ओवर में ही संजू सैमसन ने अपनी फिफ्टी पूरी की. संजू ने केवल 33 गेंद में पचासा जड़ा. ये वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी. 15वें ओवर में ही टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं ईशान ने भी इसी ओवर में 23 गेंद में फिफ्टी जड़ी. 16वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब संजू 46 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसी ओवर में ईशान भी अपना विकेट गंवा बैठे. किशन के बल्ले से 54 रन आए. इसी ओवर में कप्तान सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए. यानी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट झटके. तब भारत का स्कोर 16 ओवर में 204-4 था. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. लेकिन 19वें ओवर में हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे. तब भारत का स्कोर 226-5 था. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम को आड़े हाथों लिया. आखिरी ओवर में दुबे ने 24 रन बनाए. दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए. जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा. आखिरी 5 ओवर में भारतीय बैटर्स ने 52 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से ओपननिंग करने फिन एलन और टिम सीफर्ट आए, जहां मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच छोड़ दिया. एलन का उस समय खाता भी नहीं खुला था. लेकिन तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने एलन का विकेट झटका. इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह ने रचिन रविंद्र को चलता किया. रविंद्र के बल्ले से केवल 1 रन आए. इसके बाद 5वें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया. उस वक्त कीवी टीम का स्कोर 47 रन था. लेकिन इसी बीच सीफर्ट ने केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी. इसके बाद हार्दिक 8वां ओवर लेकर आए और उन्होंने मार्क चैपमैन को आउट कर दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका वरुण ने 9वें ओवर में दिया. जब उन्होंने सीफर्ट का विकेट झटका. ईशान ने एक शानदार कैच लपका. सीफर्ट के बल्ले से 52 रन आए. 13वें ओवर में अक्षर ने डेरिल मिचेल का विकेट झटका. इसके बाद 16वें ओवर में बुमराह ने नीशम को बोल्ड कर दिया. इसी ओवर में बुमराह ने हेनरी को भी बोल्ड किया. इसके बाद 18वें ओवर में बुमराह ने सैंटनर को भी बोल्ड कर दिया. आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम केवल 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. बुमराह को 4 तो अक्षर को 3 विकेट मिले।

You Might Also Like

राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी

पहलगाम पर मोदी सरकार का एक्शन शुरू

एशिया की ‘किंग’ बनी टीम इंडिया

गूगल की एआई संचालित खोज अब भारत व जापान में उपलब्ध

आज से 200 रुपए सस्ता घरेलू गैस सिलेंडर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?