NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल : सीएम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल : सीएम
जशपुरनगर

जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल : सीएम

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में 50 छात्राओं के नगर सैनिक पद पर चयन का प्रमुखता से उल्लेख

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:45 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। संसाधनों के समुचित और पारदर्शी उपयोग से समाज में व्यापक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर का नव संकल्प शिक्षण संस्थान है, जिसकी उपलब्धियों को हाल ही में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के पृष्ठ क्रमांक 189 में उल्लेख किया गया है कि खनिज विभाग अंतर्गत संचालित जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को नि:शुल्क भोजन एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि जिले की 50 छात्राओं का चयन नगर सैनिक के पद हेतु हुआ।
रक्षाबंधन के दिन जारी हुए इस परिणाम को स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए छात्राओं को बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान की आधारशिला भी वर्तमान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्तमान में यह संस्थान कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। जनजातीय बहुल जशपुर जिले में यह संस्थान शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से एक सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 65 छात्र चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती, आर्मी, सहायक प्राध्यापक एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता अर्जित की है। नव संकल्प शिक्षण संस्थान आज जशपुर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर कर रहा है। यह संस्थान न केवल शिक्षा, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।

You Might Also Like

पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को लाभान्वित करने किया जा रहा शिविर का आयोजन

देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर-दूल्हे ने छपवाया अनोखा कार्ड, लोग कर रहे तारीफ़

अंतत: अपहरण व मारपीट के आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार

सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर लता खुंटे गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
Next Article तपकरा थाना में पदस्थ आरक्षक अमित कुमार त्रिपाठी और धीरेंद्र कुमार मधुकर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?