बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा माल ढुलाई संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर विकास कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला एवं चांपा स्टेशन में अमृतभारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास के साथ ही साथ इस क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं।
जांजगीर-नैला स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का समग्र विकास किया जा रहा है, जिसमें फसाड ट्रीटमेंट, पार्किंग का विकास, परिसंचरण क्षेत्र का सुधार, लैंडस्केपिंग, बुकिंग कार्यालय एवं प्रतीक्षालय/कॉनकोर्स का नवीनीकरण, प्रीमियम शौचालय आदि शामिल हैं। साथ ही 100 फीट ऊंचे स्मारकीय झंडे का भी प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही साथ माल गोदाम का आधारभूत संरचनात्मक विकास, प्रदूषण नियंत्रण उपायों सहित अनेक कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा लिफ्ट सहित नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण तथा सभी प्लेटफार्मों का उन्नयन जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं जिसे योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
चांपा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा स्टेशन में यात्री सुविधा विकास के विभिन्न कार्य तीव्र गति से जारी है, जिसमें फसाड ट्रीटमेंट, पार्किंग एवं परिसंचरण क्षेत्र का सुधार, लैंडस्केपिंग, बुकिंग कार्यालय एवं प्रतीक्षालय/कॉनकोर्स का नवीनीकरण, प्रीमियम शौचालय आदि शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान फुट ओवर ब्रिज का प्रतिस्थापन, लिफ्ट की सुविधा सहित एस्केलेटर की व्यवस्था तथा सभी प्लेटफार्मों का उन्नयन कार्य भी योजनाबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा।
जांजगीर- नैला क्षेत्र में उपलब्ध कराये गए अन्य यात्री सुविधाएं
कोच इंडिकेटर बोर्ड – अकलतरा, चांपा, जांजगीर-नैला, सक्ती स्टेशन।
ट्रेनों एट ए ग्लान्स बोर्ड – अकलतरा, चांपा, जांजगीर-नैला, सक्ती।
पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम – अकलतरा, चांपा, जांजगीर-नैला, झाराडीह, सक्ती।
नये एफओबी – अकलतरा, बाराद्वार, चांपा, नैला, जेठा (पीएच), कोटमीसोनार, सक्ती, सारागांव
नये वेटिंग हॉल – बाराद्वार,चांपा जांजगीर-नैला।
प्लेटफॉर्म उन्नयन- अकलतरा चांपा, बाराद्वार, जांजगीर-नैला, जेठा (पीएच) – कापन – कोटमीसोनार – सक्ती – सारागांव रोड।
अतिरिक्त प्लेटफॉर्म शेल्टर- जांजगीर-नैला, चांपा।
प्लेटफॉर्म लाइटिंग में सुधार – जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सारागांव।
चौथी लाइन सक्ती- झाराडीह, चांपा- सारागांव सेक्शन।
जांजगीर-चांपा क्षेत्र में 06 आरओबी/आरयूबी का निर्माण कराया गया है साथ ही 12 आरओबी/आरयूबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
महत्वपूर्ण रेल लाइन परियोजनाएँ
बिलासपुर- झारसुगुड़ा चौथी लाइन का निर्माण। चौथी लाइन का कार्य अकलतरा से चांपा के मध्य पूर्ण हो चूका है। केवल नई लाइन को पुरानी लाइन से जोडऩे का कार्य शेष है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
खरसिया- नया रायपुर – परमलकसा नई लाइन सर्वे प्रगति पर है। जो कि जांजगीर जिले होकर गुजऱेगी।
चांपा – गेवरा रोड नई तीसरी व चौथी लाइन सर्वे प्रगति पर है।
महत्वपूर्ण आगामी परियोजनाएँ
अमृत भारत स्टेशन द्वितीय चरण का कार्य- अकलतरा, जांजगीर-नैला, बाराद्वार (कार्य स्वीकृत हो चुका है।
जांजगीर-नैला स्टेशन में 06 मीटर चौड़े नए फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट के साथ का प्रावधान।
चांपा स्टेशन में स्नह्रक्च का रिप्लेसमेंट कार्य।
चांपा एवं बाराद्वार स्टेशनों में अतिरिक्त लिफ्ट एवं एस्केलेटर का कार्य।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य इन विकास कार्यों के माध्यम से यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना तथा माल परिवहन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा जांजगीर-नैला एवं चांपा स्टेशन क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना विकास के लिए कराए अनेक महत्वपूर्ण कार्य
अमृतभारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास के कार्य तीव्र गति से प्रगति पर



