NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत
रायगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत

जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण योजना बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता तथा बूथ स्तर तक सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान श्री अवधेश जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा, जिला प्रभारी रायगढ़ श्री प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम एवं नेतृत्व की दृष्टि से परिपक्व बनाने का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त मार्गदर्शन को अपने-अपने मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करें।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, चरणबद्ध प्रशिक्षण योजना, मंडल स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति, विषयवार वक्ताओं की नियुक्ति, बूथ सशक्तिकरण अभियान, पन्ना प्रमुख की भूमिका, प्रभावी जनसंपर्क तकनीक, सोशल मीडिया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा संगठन विस्तार की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यशाला आगामी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आधारशिला सिद्ध होगी।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं,बल्कि संगठन को दीर्घकालीन मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रशिक्षण से संगठन को गतिशील,अनुशासित और सक्रिय बनाए रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ राष्ट्रगान कर कार्यशाला का समापन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसे संगठित एवं योजनाबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम चार सुव्यवस्थित एवं विषयवार सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया।
प्रथम सत्र में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री अवधेश जैन मुख्य वक्ता रहे तथा अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने की। अपने उद्बोधन में श्री जैन ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मूल विचारधारा एवं उसकी शक्तियों से कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को लेकर चलने वाला व्यापक जनआंदोलन है। मजबूत संगठनात्मक ढांचे और अनुशासन के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
द्वितीय सत्र में संभाग प्रभारी श्री रामू रोहड़ा मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने की। श्री रोहड़ा ने अपने संबोधन में ‘पंच परिवर्तन’ के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके महत्व एवं आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, वैचारिक एवं संगठनात्मक परिवर्तन के माध्यम से ही व्यापक जनसमर्थन प्राप्त किया जा सकता है। सांसद श्री राठिया ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
तृतीय सत्र का विषय ‘पीपीटी नवाचार’ रहा। इस सत्र की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। श्री ठाकुर ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने प्रशिक्षण में नवाचार, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे संगठन की बात अधिक सशक्त रूप से समाज तक पहुँच सके।
चतुर्थ एवं अंतिम सत्र कार्ययोजना बैठक के रूप में आयोजित किया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह रहे तथा अध्यक्षता श्री कमल गर्ग द्वारा की गई। अपने संबोधन में श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठक आयोजित कर मंडल स्तर के आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तिथि, समय एवं वक्ताओं का निर्धारण किया गया।
इस प्रकार चारों सत्रों में संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली, नवाचार एवं भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण महाअभियान को सफल एवं सार्थक दिशा प्रदान की गई। कार्यशाला के समापन पश्चात जिले के संयोजक एवं जिला भाजपा के महामंत्री श्री विकास केडिय़ा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को चरणबद्ध रूप से बूथ स्तर से लेकर मंडल एवं जिला स्तर तक संचालित किया जाएगा, जिससे संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण से लाभान्वित हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर 12 वक्ताओं तथा प्रत्येक मंडल स्तर पर 7 वक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इन सभी वक्ताओं का प्रदेश स्तर पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि वे विषय की गहन समझ एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण के साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर सकें। श्री केडिय़ा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षित वक्ता बूथ, मंडल एवं जिला स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं रणनीति से अवगत कराएंगे। इस सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त, अनुशासित एवं सक्रिय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

You Might Also Like

धान खरीदी केंद्र बुनगा में गड़बड़ी उजागर, मानक से अधिक वजन, सरना धान की जगह मोटा दिखाकर खरीदी

हर्षोल्लास के साथ मना गया रक्षाबंधन, बच्चों में दिखा उत्साह

बेकाबू बाईक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

करंट लगने से 3 मवेशियों की मौत

सडक़ पार करते दिखा गजराजों का दल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनियंत्रित हाईवा पलटी, चालक को जेसीबी से निकाला
Next Article सोनूमुड़ा नयापारा में साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?