NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 22 फरवरी को कांग्रेस-विधायक दल की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 22 फरवरी को कांग्रेस-विधायक दल की बैठक
रायपुर

22 फरवरी को कांग्रेस-विधायक दल की बैठक

डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सरकार को घेरने रणनीति पर होगी चर्चा

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी।
विजन 2047 के साथ आएगा बजट
वित्त मंत्री के अनुसार, यह बजट सिर्फ वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी पेश करेगा। बजट 2026-27 में 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर फोकस रहेगा। सरकार का दावा है कि बजट में दीर्घकालिक रणनीति और नई पहलों का खाका रखा जाएगा, जिससे प्रदेश की आर्थिक दिशा तय होगी।
महिला, युवा और किसान पर फोकस
– सरकार की प्राथमिकताओं में महिलाएं, युवा और किसान प्रमुख रहेंगे।
– महिलाओं के लिए विशेष अनुदान और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
– युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास
– किसानों के लिए कृषि प्रोत्साहन और समर्थन योजनाएं
– पिछले बजट के अनुभवों के आधार पर इस बार इन वर्गों के लिए अतिरिक्त प्रावधान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेल सुविधाओं पर जोर
– बजट में नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में रिंग रोड निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा सकता है।
– इसके अलावा नए खेल परिसर, इंडोर स्टेडियम और मौजूदा खेल संरचनाओं के नवीनीकरण की योजना भी शामिल हो सकती है। इससे युवाओं के लिए खेल और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
स्वास्थ्य और आयुष्मान पर विशेष प्रावधान
– बजट में आयुष्मान योजना, ग्रामीण स्वास्थ्य सशक्तिकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण और कृषि क्षेत्र के लिए मजबूत वित्तीय प्रावधान किए जाने की चर्चा है।
– विशेषज्ञों का मानना है कि बजट 2026-27 प्रदेश की आर्थिक रफ्तार बनाए रखने और सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

6 मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर में लगी भीषण आग

निजी स्कूलों में केवल कक्षा 1 से मिलेगा दाखिला

सीएम साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाडिय़ों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोंदिया स्टेशन में लाइन संख्या-06 में वॉशेबल एप्रन का कार्य किया जाएगा
Next Article मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर 7.30 किमी सडक़ों का होगा उन्नयन एवं मजबूतीकरण

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?