NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे, बिलासपुर जोनल कार्यालय में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे, बिलासपुर जोनल कार्यालय में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न
बिलासपुर

रेलवे, बिलासपुर जोनल कार्यालय में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

रेलवे, बिलासपुर जोनल कार्यालय में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, मुख्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी, 2026 को क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोनल सभाकक्ष में हिंदी वाक्, हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में श्री शिवशंकर लकड़ा, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में पहला विषय ‘सूचना प्रौद्योगिकी में हिंदी भाषा का प्रयोग – उपलब्धियां तथा भावी संभावनाएं’ तथा दूसरा विषय ‘पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन की आवश्यकता’ रखा गया था।
द्वितीय सत्र में आयोजित हिंदी वाक् प्रतियोगिता के लिए पहला विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (्रढ्ढ) – रोजगार पर मंडराता संकट या अवसर’ तथा दूसरा विषय ‘प्रशासनिक कार्यों में हिंदी प्रयोग की चुनौतियां’ रखा गया था, जिसमें बिलासपुर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर महंत एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अलका यतींद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
हिंदी वाक् प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रयोग, इसके कारण शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, समाज, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में आने वाले परिवर्तन और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इसी प्रकार प्रतिभागियों ने सरकारी कार्यालयों में हिंदी के कामकाज में वृद्धि करने के उपायों और आने वाली कठिनाईयों और समाधान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका का निर्वाह कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर महंत एवं डॉ. अलका यतींद्र यादव ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री पी.एल.जाटवर, राजभाषा अधिकारी, (मुख्यालय), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने किया।

You Might Also Like

एसईसीएल मुख्यालय में सोल्लासपूर्ण मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बिलासपुर स्टेशन में ‘नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रेलवे चिकित्सालय में ब्लड सेंटर की सुविधा अतिशीघ्र

आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी

बिलासपुर मंडल के सांसदों के साथ रेल महाप्रबंधक की हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोर मितान अभियान के तहत थाना बांदे पुलिस की पहल अपराध रोकथाम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
Next Article गोंदिया स्टेशन में लाइन संख्या-06 में वॉशेबल एप्रन का कार्य किया जाएगा

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?