NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 35 हजार की ठगी, फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 35 हजार की ठगी, फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
जशपुरनगर

कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 35 हजार की ठगी, फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर ग्रामीणों को झांसे में लेता था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 16 फरवरी को प्रार्थी रोहित खाखा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम इचकेला, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी प्रदीप पंडा का किसी के माध्यम से, प्रार्थी की मां के साथ परिचय हुआ था, इसी दौरान आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा, प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए, बताया गया था कि वह कलेक्ट्रेट में एक बड़ा अधिकारी है, तथा कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता है, अगर उनके परिचित में कोई व्यक्ति हो तो, वह उसकी नौकरी लगवा सकता है, जिस पर प्रार्थी की मां आरोपी प्रदीप के झांसे में आ गई, व बोली कि मेरे बेटे की नौकरी लगवा दो, जिस पर आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा बोला गया कि नौकरी लगवाने में 50 हजार रु लगेगा, जिस पर माह जनवरी 2026 में प्रार्थी की मां के द्वारा झांसे में आकर, आरोपी को शुरू में 50 हजार रु दे दिया गया था,। कुछ दिनों के बाद आरोपी प्रदीप पंडा, पुन: प्रार्थी के घर आया, जिस पर प्रार्थी व मां के द्वारा नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर के संबंध में पूछताछ करने पर, आरोपी के द्वारा पुन: 1लाख 50 हजार रु की मांग की मांग की गई और बोला गया कि कल ही ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, जिस पर प्रार्थी की मां, आरोपी की बातों में आकर, गांव की जमीन को गिरवी रख कर, आरोपी प्रदीप पंडा को डेढ़ लाख रुपए दे दी,। फिर आरोपी प्रदीप पंडा ने पुन: प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए बताया कि सिक्यूरिटी गार्ड का एक पद और खाली है, अगर किसी को लगवाना है तो बताओ, जिस पर प्रार्थी की मां के द्वारा, ठूठीअंबा निवासी उमेश भगत की मां से संपर्क कर, उसे भी नौकरी के संबंध में बताया गया, जिस पर उमेश भगत की मां के द्वारा भी आरोपी प्रदीप पंडा को, अपने बेटे की सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने हेतु 2 लाख 35 हजार रु को दे दिया गया। प्रार्थी के द्वारा आरोपी प्रदीप से नौकरी की बात करने पर, उसके द्वारा टालमटोल किया जाने लगा, जिस पर प्रार्थी को ठगी का अहसास होने पर, सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में ठगी के लिए आरोपी प्रदीप पंडा के विरुद्ध बी एन एस की धारा धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप पंडा को जशपुर से एक हॉटल से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी प्रदीप के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ठगी की रकम से वह अपने कुछ उधारी को चूकता कर, टेबल कुर्सी, कंप्यूटर खरीदकर व खाने पीने में खर्च कर दिया गया है, आरोपी प्रदीप के द्वारा अपराध स्वीकार करने वप्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। तथा आरोपी प्रदीप पंडा की भट्टी रोड जशपुर में स्थित तथाकथित ऑफिस से कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर इत्यादि को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, आरक्षक विनोद तिर्की व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्मर्

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

महेशपुर में 56 एकड़ जमीन का पट्टा एक ही परिवार के नाम, ग्रामीणों में उबाल

मंडल अध्यक्ष के लिए सालिक साय ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकली रथयात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सुखसागर आर्थिक रूप से हुआ मजबूत
Next Article किसना ने लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम

खबरें और भी है....

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेकाहारा कैंपस में तीसरी मंजिल से गिरकर स्कूली छात्रा की मौत
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत
बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?