NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांसद जी हमें नहीं चाहिए कोयला खदान, रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सांसद जी हमें नहीं चाहिए कोयला खदान, रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध
रायगढ़

सांसद जी हमें नहीं चाहिए कोयला खदान, रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला क्षेत्र में वेदांता कंपनी (बाल्को) द्वारा प्रस्तावित कोयला उत्खनन और सर्वेक्षण कार्य का स्थानीय आदिवासी और निवासी कड़ा विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया को ज्ञापन सौंपकर इस परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 8 अगस्त 2022 को लागू किए गए पेसा (च्म्ै।) अधिनियम के तहत यहां के निवासियों को जल, जंगल और जमीन पर व्यापक अधिकार प्राप्त हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बरई कोल ब्लॉक का आवंटन वेदांता कंपनी को किए जाने से बरगढ़ खोला वनांचल के 12 से अधिक गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ज्ञापन के मुताबिक, इस क्षेत्र में भारी जनसमूह निवास करता है और यह आदिवासियों की संस्कृति, देवी-देवताओं और पूर्वजों की निशानी से जुड़ा हुआ है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि बरगढ़ खोला क्षेत्र एक प्राकृतिक वनांचल है, जो ऊंचे पहाड़ों और मांद व बोरोई नदियों से घिरा है। ग्रामीणों को डर है कि कोयला उत्खनन से न केवल हजारों एकड़ घने जंगल और वन्यजीव नष्ट हो जाएंगे, बल्कि यहां की ‘बनगहियां’ बोली और संस्कृति भी समाप्त हो जाएगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी आजीविका और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य की सुरक्षा के लिए किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल, अब सबकी निगाहें सांसद के पास पहुंचे इस ज्ञापन पर टिकी हैं कि इस पर क्या कार्रवाई की जाती है?

You Might Also Like

बूढ़ी माई मंदिर में श्रद्धा का अनवरत महाभंडार

गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर गाय की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे

भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, छाती और पीठ पर मारा पंजा, मंदिर जाते समय हुई घटना, 3 दिनों में दूसरी घटना

रायगढ़ के हर्षित बने राज्य बैडमिंटन चैंपियन

एसआईआर: शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य को पूर्ण करने वाले 4 बीएलओ सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्ति
Next Article 12 दिनों में सडक़ निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?