रायगढ़। जिला शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों की समग्र शिक्षा के लिए सुचारू रूप से काम हो। इसमें जिला प्रशासन को ओपन लिंक्स फाउंडेशन की सहायता मिल रही है। यह उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी (ष्ठश्वह्र) डॉ. के. वेंकट राव ने अपने वक्तव्य में कहा, जो बुधवार, 11 फरवरी 2026 को आयोजित बारहवें ‘विनोबा शिक्षण उत्सव’ में शिक्षकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रायगढ़ में आयोजित इस एकदिवसीय उत्सव का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और शिक्षक नेतृत्व को मज़बूत करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन जि़ला शिक्षा विभाग, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग फाउंडेशन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) आलोक स्वर्णकार ने कहा कि ओएललएफ के माध्यम से जेएनवी, एनएमएमएसई, 10वीं-12वीं की परीक्षा, दैनिक उपस्थिति आदि की जानकारी विनोबा ऐप में संग्रहित की जाती है, जिसका विश्लेषण करके रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत की जाती है, जिससे कार्य आसान होता है। साथ ही, प्रत्येक जिले से होनहार और नवाचारी शिक्षकों का चयन कर प्रत्येक माह ‘पोस्ट ऑफ मंथ’ के रूप में उपहार, प्रमाण?पत्र आदि भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की जाती है, जो शिक्षकों के लिए काफी प्रेरणादायक है।



