NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत किसानों को जैविक खेती पर दिया प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत किसानों को जैविक खेती पर दिया प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण
रायगढ़

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत किसानों को जैविक खेती पर दिया प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
4 Min Read

तमनार। जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) योजना के अंतर्गत ग्राम छर्राटांगर में जरूरतमंद व जागरूक किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के चयनित 250 किसानों को जैविक सामग्री जैसे पोटेशियम, भुसखा, भुरस, जीवामृत, बीजामृज तैयारी हेतु बाल्टी उपलब्ध कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यकम में अनुविभागीय अधिकारी श्री दूर्गा प्रसाद अधिकारी के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार घरघोड़ा श्री मनोज कुमार गुप्ता के विशिष्ठ आतिथ्य, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, एफपीओ के किसान एवं शताधिक किसानों की उपस्थिति में कायक्रम का आयोजन किया गया। वहीं अपने सारगर्भित सम्बोधन में श्री दूर्गा प्रसाद अधिकारी ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने और बेहतर उत्पादन के प्रति किसानों को जागरूक होने का आग्रह किया। इस दौरान अधिकारी द्वय एव किसानो ने जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गठित एफपीओ जिंदल हरियाली आदिवासी उत्थान सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री शिवनंदन राठिया के जैविक खेती का भ्रमण कर उसके प्रयासों को सराहा।


कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के कृषि विशेषज्ञ श्री प्रभात सिंह ठाकुर, एसडीओ कृषि विभाग, घरघोड़ा, श्री केके पैंकरा, डॉ. कन्हैया लाल पटेल एवं जिला महासमुंद से श्री राधेलाल साहु द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार, कीट नियंत्रण हेतु जैविक उपाय, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सहित प्राकृतिक खेती के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर चयनित 250 किसानों को खेती में उपयोगी जैविक सामग्री एवं आवश्यक संसाधन जैविक सामग्री जैसे पोटेशियम, भुसखा, भुरस, जीवामृत, बीजामृज तैयारी हेतु बाल्टी वितरण किया गया, जिससे वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मुक्त खेती की ओर प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना है।
इस दौरान कार्यक्रम को अपने प्रेषित संदेश में श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार ने कहा कि जिंदल फाउण्डेशन तमनार सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित है। क्षेत्र के जरूरतमंद व जागरूक किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग तमनार एवं घरघोड़ा के सहयोग से संचालित किये जा रहे हैं। श्री शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि इन योजनाओं से लाभ सुनिश्चित करें। कार्यक्र के दौरान जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार के कृषि विशेषज्ञ श्री सुरेश डनसेना एवं श्री शिवचरण दिवाकर, कृषि विस्तार अधिकारी छर्राटांगर ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी किसानों को उन्नत खेती व बेहतर उत्पादन की शुभकामनाएॅ देते हुए आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में राबो बांध प्रक्षेत्र के 300 किसान उपस्थित रहे और उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने हेतु उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। किसानों ने इस प्रकार के आयोजन को अत्यंत लाभकारी बताते हुए जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा के समर्पित प्रयासें की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि यह खेती पद्धति न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि भूमि की गुणवत्ता को भी लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक है।

You Might Also Like

नगर किनारे पहुंचा दर्जनभर हाथियों का दल

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

रहस्यमई और मायावी ग्रह राहु केतु का 18 साल बाद आज होगा राशि परिवर्तन

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने की वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा

सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र मजबूत करें : कलेक्टर सिन्हा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा द्वारा स्थापित स्मार्ट क्लास हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण
Next Article होली पर दुर्ग-मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?