रायगढ़। भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कांग्रेस स्वय कोई काम नही करती और न ही केंद्र द्वारा मुहैया कराई गई योजना को सही तरीके से लागू करती है। शहर में कांग्रेस की नगर निगम सरकार अमृत मिशन योजना के जरिए आम जनता को पानी मुहैया नहीं करा पा रही।
135 करोड़ रुपए की लागत से केंद्र सरकार ने शहर में अमृत मिशन योजना लागू की ताकि एक-एक घर में स्वच्छ जल पहुंच सके लेकिन नगर निगम में कांग्रेस की शहर सरकार काम पूरा होने नहीं दे रही है। गर्मी में शहर के लोग पानी के लिए तरसते रहे, अब ठंड में भी शहर के बड़े हिस्से में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेसियों को केंद्र में भाजपा सरकार की योजना से चिढ़ हो सकती है लेकिन आम जनता को क्यों परेशान कर रही है। पानी आम लोगों की सबसे बड़ी दैनिक जरूरत है, उसकी सप्लाई क्यों नहीं की जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से लेकर नगर निगम की शहर सरकार का काम सिर्फ भ्रष्टाचार करना रह गया। केंद्र की भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से लोगों को वंचित रखा। यही वजह है कि जनता कांग्रेस की बिदाई करेगी। आम जनता को पानी से वंचित रखने वाली जनता अब स्थानीय विधायक को पानी पिलाएगी।