NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शशि मोहन ने 21वें एसएसपी के रूप में संभाला पदभार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शशि मोहन ने 21वें एसएसपी के रूप में संभाला पदभार
रायगढ़

शशि मोहन ने 21वें एसएसपी के रूप में संभाला पदभार

बोले- अपराध नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता, रायगढ़ में कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए जन-जागरूकता की कोशिश

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2026 12:53 am
By lochan Gupta January 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया।
डीआईजी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। एसएसपी शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक बने हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में प्रभावी पुलिसिंग के लिए जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के विभिन्न विभागों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस–जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
ध्वजारोहण और परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग से देश को आज़ादी मिली है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

You Might Also Like

आपसी विवाद में युवक पर टांगी से हमला

समाज रत्न से सम्मानित हुए मृदुभाषी रामनंदन यादव

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया

पीएससी भर्ती पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक… मुख्यमंत्री जांच कब करेंगे- ओपी चौधरी

पीएम मोदी ने परसदा में 100 बिस्तर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का किया वर्चुअल लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोकभवन में 2 ब्रेल पुस्तकों एवं 3000 ऑडियो बुक्स का हुआ विमोचन
Next Article 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें
एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?