NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ
जशपुरनगर

विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ

आगामी 11 दिनों तक जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित, जिले की 3 महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: January 3, 2026 1:29 am
By lochan Gupta January 3, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरपगर। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित यह जनजागरूकता अभियान जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।
अभियान का शुभारंभ 01 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया गया, जिसमें विधायक जशपुर माननीया श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित करते हुए जिले की 03 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में जनजातीय बच्चों को क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु श्रीमती पंडरी बाई, पर्वतारोहण के क्षेत्र में जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने वाली श्रीमती सुमन ताम्रकार व बीसीसीआई अंडर-19 में चयनित श्रीमती आकांक्षा रानी शामिल हैं।
श्रीमती पंडरी बाई ने जनजातीय अंचलों में निवासरत बच्चों को क्रिकेट खेल का नियमित प्रशिक्षण देकर उनकी छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से कई जनजातीय बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में श्रीमती सुमन ताम्रकार को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके साहस, समर्पण एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, उन्होंने विभिन्न दुर्गम पर्वतीय अभियानों में सहभागिता कर जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा युवतियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हैं। वहीं श्रीमती आकांक्षा रानी को बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में चयनित होकर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। उनके चयन से न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है और बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा प्राप्त हुई है।इन सम्मानित महिलाओं के माध्यम से बालिकाओं एवं युवतियों को खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढऩे हेतु दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
अभियान के अंतर्गत जशपुर पुलिस द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, हाट-बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीडऩ, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, टोनही प्रताडऩा जैसी सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, पीडि़त प्रतिकर योजना, महिला हेल्पलाइन, पुलिस सहायता तंत्र तथा कानून में महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकारों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। पुलिस द्वारा पूर्व से ही ‘नोनी रक्षा दल’ के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है, महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है। इस उद्देश्य हेतु एक पृथक वाहन भी आबंटित किया गया है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। नोनी रक्षा दल के संचालन हेतु डीएसपी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती आशा लकड़ा एवं उनकी विशेष प्रशिक्षित टीम को तैनात किया गया है, जो महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है। स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर छात्राओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी देने के साथ-साथ करियर काउंसलिंग, आत्मविश्वास विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु खेलकूद, निबंध लेखन, कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
पुलिस का उद्देश्य इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास उत्पन्न करना, अपराधों की रोकथाम हेतु सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा जिले में सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण करना है। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि भारत का संविधान और कानून महिलाओं का सशक्त किया है, जशपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर है, जषपुर पुलिस की नोनी रक्षा दल एक्टिव होकर लगातार कार्य कर रही है, आने वाले दिनों में नोनी रक्षा दल के कार्यों का और विस्तार होगा।

You Might Also Like

जशपुर के युवक की आंध्र प्रदेश में मौत

भैंस चोरी के फरार आरोपी अरविंद यादव गिरफ्तार

सीएम साय की विशेष पहल से जिले में गांव कस्बों को मुख्य सडक़ से जोडऩे बिछ रहा है सडक़ों का जाल

सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा

मतदाता जागरूकता अभियान: निकाली गई जागरूकता रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयरनेस लाने जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ पुलिस कर रही है सख्त वैधानिक कार्यवाही
Next Article नगर पंचायत सब इंजीनियर पर गिरी कलेक्टर की गाज

खबरें और भी है....

डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
42.78 लाख की धोखाधड़ी, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल
सीएम साय ने कहा- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पति निकला हत्यारा
सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?