सारंगढ़। पुलिस कप्तान आंजनैय वैष्णव जिले के चौथे पुलिस कप्तान है।जिन्होंने वर्ष 2025 में सारंगढ़ जिले से जहां एक तरफ अपराध का ग्राफ कम करने में सफल हुए तो वही पंजीबद्ध प्रकरणों के निकाला में विशेष रुचि अपनायी। जनता से जन सरोकार करने में पुलिस विभाग जहां सफल रही वही हत्या, हत्या का प्रयास जैसे मामलों में कमी लाने में सफल रहे। संपत्ति संबंधी अपराध चाहे नकबजनी हो, चोरी हो या साइबर ठगी जैसे मामले हो जिला पुलिस इन मामलों में पूरी तरह सफल दिखाई दियें। महिला संबंधी अपराध हो या बच्चों से संबंधित अपराध में अप्रत्याशित कमी आई जिसके चलते सारंगढ़ पुलिस बधाई के पात्र बने। जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2025 की वार्षिक अपराध समीक्षा जारी की गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में शरीर संबंधी, संपत्ति संबंधी, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में बीते वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस की सतत निगरानी, त्वरित कार्रवाई एवं जनसहयोग के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है।
शरीर संबंधी अपराधों में कमी, हत्या वर्ष 2024 में 16 प्रकरण, वर्ष 2025 में 13 प्रकरण दर्ज हुए-19 प्रतिशत की कमी हत्या का प्रयास 2024 में 12 प्रकरण, 2025 में 4 प्रकरण- 33 की कमी, आपराधिक मानव वध 20 24 में 4 प्रकरण, 2025 में 2 प्रकरण-50 प्रतिशत की कमी आयी है संपत्ति संबंधी अपराध नकबजनी 2024 में 65, 2025 में 46 प्रकरण 30 प्रतिशत की कमी, चोरी 2024 में 109, 2025 में 74 प्रकरण 33त्न की कमी महिलाओं से संबंधित अपराध, बलात्कार 2024 में 22, 2025 में 18 प्रकरण 19 प्रतिशत की कमी आयी है। शीलभंग 2024 में 27, 2025 में 24 प्रकरण 22 प्रतिशत की कमी पति एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रताडऩा : 2024 में 17, 2025 में 9 प्रकरण 47 त्न की कमी बच्चों से संबंधित अपराध बाल बलात्कार 2024 में 37, 2025 में 27 प्रकरण 28 प्रतिशत की कमी, बाल शीलभंग 2024 में 9, 2025 में 4 प्रकरण 54 प्रतिशत की कमी आयी है।
अपहरण / व्यपहरण 2024 में 70, 2025 में 61 प्रकरण 13 प्रतिशत की कमी, अपराध निराकरण वर्ष 2025 में कुल 2464 अपराध पंजीबद्ध किए गए, जिनमें से 94.46 प्रतिशत प्रकरणों का सफल निराकरण किया गया है। शेष मामलों के त्वरित निराकरण हेतु थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कठोर कार्रवाई एवं विशेष अभियान जिला बदर 03 आदतन अपराधियों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर किया गया। आबकारी अपराध 908 प्रकरणों में 9884 लीटर अवैध शराब जप्त, 95 वाहनों को राजसात किया गया। 32 प्रकरणों में 884 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त। इसके अति रिक्त 100 प्रकरणों में 3496 किग्रा मादक पदार्थ का नष्टीकरण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया। संगठित अपराध नवीन कानून के तहत गिरोह बना कर अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 08 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
गुम इंसान एवं मर्ग प्रकरण 2025 में 543 मर्ग दर्ज, 81त्न मामलों का निराकरण। गुम इंसान वर्ष 2025 में 467 गुमशुदा व्यक्तियों (05 बालक, 83 बालिका, 107 पुरुष, 272 महिलाएं) को राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से खोजकर परिजनों को सौंपा गया।
अधोसंरचना एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण थाना केडार, चौकी कनकबीरा एवं पुलिस लाइन भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। थाना कोसीर एवं चौकी बेलादुला के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सार-बिला दृष्टि अभियान के तहत सारंगढ़ नगर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं जन सहयोग से जिले में पूर्व में 362 सीसीटीवी कैमरे विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्थापित किए जा चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित जिले के निर्माण हेतु सतर्कता, सूचना साझा करना और कानून का पालन अत्यंत आवश्यक है।
जिला पुलिस का उपलब्धि से भरा हुआ वर्ष 2025
अपराधों में आयी कमी, कानून-व्यवस्था हुई और सुदृढ़



