NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रायगढ़

जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 27, 2025 12:09 am
By lochan Gupta December 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए आज जिला रायगढ़ में वीर बाल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बाल देखरेख संस्थानों में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि “वाहे गुरु जी की खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के उद्घोष के साथ वीर साहिबजादों और दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का स्मरण करते हुए मन शोक और गर्व दोनों से भर जाता है। जिन बालकों ने जीवन को पूरी तरह देखा भी नहीं था, उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुए। उनका बलिदान आज भी समाज को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी बाल देखरेख संस्थानों में पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कहानी लेखन, बुक रीडिंग क्विज, भाषण, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन जैसी विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर समस्त वीर शहीदों को हृदय से नमन करते हुए उनके अदम्य साहस की सराहना की तथा बच्चों को सत्य, धर्म और सद्भावनापूर्ण जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त रायगढ़ बनाने के संकल्प के तहत बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस पहल के माध्यम से बच्चों एवं समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री गेवेश नायक, श्री रूपलाल चौहान, श्री लक्ष्मीप्रसाद पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर. कच्छप, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग श्री शिवशंकर पाण्डे, श्रीमती चैताली राय, श्री धीरेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती रूपाली रवानी सहित बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक, कर्मचारी एवं 250 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ट्रेलर ने सायकल सवार ग्रामीण को रौंदा, मौके पर मौत

बाप बेटे को युवक ने पीटा, बाप का सिर फूटा, बेटा बेहोश

दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर ग्राम पंचायतों में चल रहे शिविर, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

स्वदेशी अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान-जगन्नाथ पाणिग्रही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रूपडेगा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article धरमजगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन, 322 खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?