NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
रायपुर

रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने रेल कर्मियों को किया प्रोत्साहित

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 12:06 am
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से सीधे संपर्क में रहने वाले फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, जो देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में से एक है, में 20 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने रेल कर्मियों को प्रोत्साहित किया उन्होंने प्रशिक्षण लेने आए रेल कर्मियों का रेल प्रबंधन एवं रेल परिचालन विषय पर सेशन भी लिया। उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने आत्मसात करने, अपने व्यवहार से यात्रियों की संतुष्टि ही मुख्य ध्येय आपकी रेल सेवा का होना चाहिए। अपनी ड्यूटी को केवल ड्यूटी ना समझ कर यात्रियों के प्रति सेवाभाव से रेलवे के अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
इस पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आईआईएम, रायपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण में बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के कुल 45 टिकट चेकिंग कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और आईआईएम, रायपुर के बीच यह सहयोग न केवल दोनों संस्थानों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे यात्रियों के साथ व्यवहार और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।
प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, के निर्देशन में आयोजित इस सेमिनार से जनता से नियमित रूप से संवाद करने वाले रेलवे स्टाफ अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने से भारतीय रेल की छवि एवं सेवा मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कौशिक मित्रा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री शेषमणि पांडे, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट रायपुर के प्रोफेसर उपस्थित रहे।
टिकट चेकिंग स्टाफ में इस प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह है। उनके लिए यह प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने का पहला अवसर है, जो उनकी ग्राहक संतुष्टि क्षमता को सुदृढ़ करेगा तथा फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के लिए आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स में और सुधार लाएगा।

You Might Also Like

होटल बेबीलोन में मिली बीजेपी नेता की भतीजी की लाश

साय सरकार का बड़ा निर्णय, शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती

जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि : सीएम साय

कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

शहर के 6 प्रमुख मार्ग नो-फ्लैक्स जोन घोषित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बलिदान और कर्तव्य के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराना हमारा नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री
Next Article जशपुर के यूनिसेवकों ने ‘नोनी जोहार’ कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा प्रस्तुति से राज्य स्तर पर बटोरा प्रथम स्थान

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?