NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत की तस्करी करते 7 ट्रैक्टर पकड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेत की तस्करी करते 7 ट्रैक्टर पकड़ाए
रायगढ़

रेत की तस्करी करते 7 ट्रैक्टर पकड़ाए

चूना पत्थर लोड ट्रेलर भी पकड़ाया, 4 दिनों में 17 वाहन किए गए जब्त

lochan Gupta
Last updated: December 20, 2025 12:33 am
By lochan Gupta December 20, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। सभी मामलों में खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को पुसौर और खरसिया क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विशेष अभियान के तहत खनिज अमले की जांच टीम को सक्रिय किया गया। सूचना के आधार पर टीम ने पहले पुसौर और फिर खरसिया मार्ग पर निगरानी की और रेत से लदे ट्रैक्टरों को रोका।
चालकों के पास नहीं मिले वैध कागजात
जांच के दौरान वाहन चालकों से रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन किसी भी चालक के पास वैध कागजात नहीं मिले। इसके चलते 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर पुसौर और खरसिया थाने में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इसके अलावा पुसौर क्षेत्र में निम्न श्रेणी के चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रेलर को भी जब्त किया गया है। खनिज विभाग ने सभी जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 और 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चार दिनों में 17 वाहन जब्त
खनिज विभाग के अनुसार, पिछले 4 दिनों में कुल 17 वाहन अवैध रेत परिवहन के मामलों में जब्त किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को पुसौर और खरसिया क्षेत्र से 9 ट्रैक्टर पकड़े गए थे, जिनके पास भी रेत परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इन ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया था। वहीं बुधवार और गुरुवार को 8 अन्य वाहन जब्त किए गए। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

You Might Also Like

जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

पुलिस ने ग्राम चितवाही में लगाया चलित थाना

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन

जीवन में हमेशा बनाए रखें सीखने की ललक-ओपी

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को हुए नि:शुल्क उपचार शिविर में डॉक्टर आर के मौर्य ने 105 मरीजों का उपचार किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ वर्सेस ओडि़शा का मामला गहराया, टकराव की आशंका
Next Article पीएमएलए कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?