NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
रायपुर

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में भाजपा को दिला चुके सत्ता, प्रदेश प्रभारी की संभाल रहे जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2025 12:18 am
By lochan Gupta December 15, 2025
Share
5 Min Read

रायपुर। प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था, तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि मुझे यह मौका देने के लिए सेंट्रल लीडरशिप, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और सेंट्रल लीडरशिप में सभी को दिल से बधाई देता हूं। मेरे साथ प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उनके दिए गए गाइडेंस और लीडरशिप को और आगे बढ़ाऊंगा। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता दिलाने में नितिन नबीन अहम रोल निभा चुके हैं। वह फिलहाल प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन मजबूत करने और राज्यों में बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नितिन नबीन को बधाई। ये भाजपा का अपना निर्णय है कि किसे अध्यक्ष बनाए, किसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए। हालांकि इससे यह साबित होता है कि जिस दिन फुल-टाइम प्रेसिडेंट बनाया जाएगा, पार्टी के तानाशाही रवैए के खिलाफ बगावत शुरू हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा-विधानसभा में दिला चुके जीत
नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं। भाजपा के पुराने नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार एमएलए चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ बीजेपी का को-इंचार्ज बनाया गया था, जब ओम माथुर इंचार्ज थे। नितिन नबीन की हालिया कामयाबी छत्तीसगढ़ विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाना रही है।

बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी नबीन

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से भी गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी है। छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ मिला है। नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नितिन नवीन को शुभकामनाए देेते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। आपकी संगठनात्मक क्षमता, सुदृढ़ रणनीति और आत्मीय जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनमानस में गहरा विश्वास पैदा किया है जो आपके नेतृत्व की स्पष्ट पहचान है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रव्यापी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही हमारी मंगलकामना है। मैं स्वयं तथा समस्त छत्तीसगढ़ की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आपको हृदय से बधाई देता हूँ। पूर्ण विश्वास है कि आपके निरंतर मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य की उपलब्धियाँ राष्ट्रीय पटल पर और अधिक उज्ज्वल रूप से स्थापित होंगी।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा आपकी कार्यकुशलता और निष्ठा हमेशा प्रशंसनीय रही है। विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने विश्वास जताते हुए कहा इस नई जिम्मेदारी में भी आप उत्कृष्ट मिसाल स्थापित करेंगे।

You Might Also Like

आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी परीक्षा रद्द करने की मांग

हर महीने 8-10 लाख खर्च, फिर भी सडक़ों पर फ्लैक्स की भरमार

कांग्रेस वापसी के लिए बनी कमेटी, 27 को बैठक

भूपेश ने नहीं बनवाया गरीबों का घर : शिवराज सिंह

छग बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर हुई विशेष चर्चा
Next Article जिले के कानून व्यवस्था एवं सडक़ सुरक्षा को लेकर कलेक्टर – एसपी ने लिया बैठक

खबरें और भी है....

सीएम साय ने चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में एक साल बढ़ाई गई छूट की अवधि
शहर के एन राघवेंद्र ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू
सडक़ दुर्घटना में महिला सहित दो कि मौत, एक गंभीर
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी
किशोरी से छेडख़ानी करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में एक साल बढ़ाई गई छूट की अवधि
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?