NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर स्टेशन से बच्ची लेकर महिला फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर स्टेशन से बच्ची लेकर महिला फरार
रायपुर

रायपुर स्टेशन से बच्ची लेकर महिला फरार

पत्नी से झगड़ा के बाद बेटी को लेकर निकला था पति

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 11:42 pm
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। रेलवे स्टेशन के सामने सडक़ से एक 2 साल की बच्ची गायब हो गई। सीसीटीव्ही कैमरे में एक संदिग्ध महिला बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में परिवार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना 21 नवंबर की है। डोंगरगढ़ के रहने वाले प्रशांत भट्ट नाम का युवक पत्नी से झगडक़र अपनी बच्ची अंशिका को लेकर रायपुर पहुंचा था। नशे की हालत में वह रेलवे स्टेशन के पास भटक रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी बेटी को उठा लिया। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन 8 दिन बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
सीसीटीव्ही फुटेज में रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक संदिग्ध महिला 4 बच्चों के साथ नजर आई है, जिनमें से एक के अंशिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वही महिला अपहरण में शामिल है या नहीं। घटना स्थल गंज थाना क्षेत्र में होने से क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी और गंज पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी बी. एन. मिश्रा के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 21 नवंबर को पति प्रशांत भट्ट घरेलू विवाद के दौरान मारपीट की। इसके बाद बेटी को लेकर घर से निकल गया था। अगले दिन उसने फोन कर बताया कि बेटी गायब है।
जब वह रायपुर पहुंची तो सीसीटीव्ही फुटेज में पति को बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन से निकलते और बाद में सडक़ पर उसे नीचे उतारते देखा गया। इसके बाद से अंशिका का कोई पता नहीं चला है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि रेलवे स्टेशन परिसर से कई ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे निर्माण कार्य के चलते हटा दिए गए हैं, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है। बता दें कि जीआरपी रायपुर इससे पहले भी बच्चों के अपहरण में शामिल महिलाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब 2 साल की अंशिका का गायब होना एक बार फिर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

You Might Also Like

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद 2 कलेक्टर, 1 एसपी हटाए गए

युवा कांग्रेस का आरोप : क्लबों में बिक रही कोकीन-ब्राउन शुगर

सीएम साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लि. को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

योग करेगी साय सरकार

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : जांच में मिले 150 संदिग्ध खातेधारक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला बीएलओ को साड़ी खींचकर मारा
Next Article महिला खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का पल : पीएम मोदी

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?