NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय ने नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का किया अवलोकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री साय ने नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का किया अवलोकन
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री साय ने नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का किया अवलोकन

विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों का भी किया प्रदर्शन, एसएसपी शशि मोहन सिंह का किया प्रशंसा

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 11:26 pm
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा लगाए गए नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित जनजागरूकता स्टॉल पर पहुँचे। स्टॉल का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने सामग्री, प्रस्तुतीकरण और जागरूकता मॉडल की सराहना की एवं कहा कि यह पहल आम जनता तक नए कानूनों को सरल तरीके से पहुँचाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।
यह स्टॉल कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहाँ पुलिस अधिकारी लोगों को नए कानूनों की जानकारी दे रहे थे तथा उनके प्रश्नों का उत्तर सहज भाषा में समझा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आम जनता को नए बदलावों से अवगत कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।
पुलिस का यह स्टॉल नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर आधारित है, इन नए कानूनों के माध्यम से भारतीय न्याय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त और न्यायोन्मुख बनाया गया है। नये कानून में आधुनिक तकनीकी साक्ष्य जैसे फिंगरप्रिंट, डीएनए टेस्ट और वॉइस सैंपल अब न्याय प्रक्रिया में कितनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन वैज्ञानिक विधियों के प्रयोग से अपराध की जांच और अधिक सटीक, तेज और निष्पक्ष हो गई है। अब भारतीय कानून का उद्देश्य केवल ‘दंड’ देना नहीं, बल्कि ‘न्याय‘ सुनिश्चित करना है। यह बदलाव भारत की न्याय व्यवस्था में एक नई सोच और आधुनिकता की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जनता इस जागरूकता स्टॉल में बढ़-चढक़र भाग ले रही है। नए कानूनों में हुए बदलावों को पोस्टर, मॉडल और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से सरल और रोचक तरीके से समझाया जा रहा है, जिससे लोगों में कानून के प्रति समझ और जागरूकता बढ़ रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री के प्रयास से जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

9 साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ की सौगात

जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झारखंड से ला रहे अवैध धान के साथ युवक गिरफ्तार
Next Article शासकीय योजनाओं से किसान और महिलाओं का हो रहा चहूंमुखी विकास : सीएम साय

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?