NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने 4 धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने 4 धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सारंगढ़

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने 4 धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: November 22, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta November 22, 2025
Share
5 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे बिलाईगढ़ ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने सरसींवा, भटगांव, जमगहन और गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई सहित डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल उपस्थित थीं। कलेक्टर ने इन सभी केन्द्रों में किसानों और समिति प्रबंधकों से बातचीत करते हुए कहा कि जिन किसानों के धान 2 एकड़ तक है उसे एक बार में ही धान बेचने के टोकन दें और उसका रकबा समर्पण कराएं। जिनका रकबा छूटा है वो तहसीलदार से मिलकर रकबा को जुड़वाएं। धान खरीदने से पहले धान की नमी की जांच करें, ढेरीं लगवाएं, बफर लिमिट, स्टेकिंग का ध्यान रखें, मिलर से अच्छा बारदाना लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सरसींवा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने धान की नमी, तौल, बारदाना और स्टेकिंग स्थल का अवलोकन किया। फटे हुए बारदाना का उपयोग करने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल सभी फटे बारदाना को अस्वीकार कर वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना बारदाना प्राप्त है उसे चेक कर लें और जितना फटे बारदाना है उसे वापस तत्काल करें और बिना फटे बारदाना को प्राप्त कर उसे उपयोग करें। किसानों से बातचीत कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने किसानों से किसी प्रकार की समस्या की जानकारी पूछा। तब हमाल की कमी को बताया गया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को कारण पूछा तब उन्होंने कहा कि हमाल का काम कर रहे जांजगीर चांपा जिले के केरा क्षेत्र के श्रमिक ज्यादा पारिश्रमिक मांग कर रहे हैं तब उनके स्थान पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के स्थानीय निवासियों से हमाल का कार्य कराया जाएगा। कलेक्टर ने भटगांव धान खरीदी केन्द्र में किसानों के तौल रहे धान का अवलोकन किया। वहां पत्रकार के द्वारा विभिन्न भरे बरदाना का तौल मांग किया गया तब उनके मुताबिक तौल किया गया तब वजन सही पाया गया। कलेक्टर ने किसानों से किसी प्रकार का समस्या और सुविधा पूछा गया तब किसानों से सुविधा में पिछले सालों की तुलना में अच्छा सुविधा का जिक्र किया। साथ ही किसानों ने एग्रीस्टेक में रकबा का गिरदावरी रिकार्ड में पटवारी और नोडल जांच अधिकारी के द्वारा सही जांच नहीं करने की बात पर कलेक्टर ने किसानों को कहा कि गिरदावरी का रिकार्ड सही एन्ट्री करने पटवारी को बोलें, यदि पटवारी काम नहीं करता तो उसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम या कलेक्टर कार्यालय में करें।
कलेक्टर ने जमगहन धान खरीदी केन्द्र में किसानों के तौल का निरीक्षण किया। वहीं एक किसान जिसका कई खेत महानदी के पार जांजगीर जिले में है, तब उसके धान को अपने जिले में परिवहन के लिए कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या बताया कि, कहीं यह अवैध धान मानकर उसे जांच दल जब्त न कर लें। कलेक्टर ने किसानों को कहा कि तहसीलदार से इस संबंध में पत्र जारी कर उस धान का परिवहन कर लें और जांच दल के मांगने पर प्रस्तुत करें और अपने धान का बिक्री करें।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री का धान खरीदी का उद्देश्य है कि किसी भी वाजिब किसानों का धान बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अन्तर जिला खेती किसानी है तो उसे नियम कानून अनुसार परिवहन कर सकते हैं। कलेक्टर ने गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र में लगभग 12 स्टेकिंग स्थल व्यवस्था और हमाल व्यवस्था पाकर समिति प्रबंधक का तारीफ किया, वहीं नमी में एक किसान का तौल रहे धान की नमी 1 प्रतिशत ज्यादा होने पर उसे तत्काल वापस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि – धान साफ सुथरा, कंकडरहित होना चाहिए। साथ ही कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप ही कार्य करें। डॉ. कन्नौजे ने अन्य किसानों से उनके धान के रकबा और उपज की स्थिति के बारे में जानकारी लिया।

You Might Also Like

जिपं क्षेत्र 9 से भाजपा नेता संजय पांडे ने पेश की दावेदारी

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बरमकेला ब्लॉक में लगभग 80 प्रतिशत मतदान

पचपेड़ी कन्या छात्रावास का जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी

आलोक सिंह की बेटी के ब्याह में पहुंचे जिपंअध्यक्ष पांडे

गरिमामय वातावरण के बीच जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने पदभार संभाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओल्ड एज होम में मोना कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थियों का भावुक करने वाला सेवा-संस्कार कार्यक्रम आयोजित
Next Article पालिका खरसिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 33 भवन निर्माण अनुज्ञा का किया गया वितरण

खबरें और भी है....

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
टूटा स्कूल, टूटी उम्मीद, टूटे शौचालय के साथ ही
खेत में काम कर रही महिला पर हाथी का हमला
दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ
निर्माणाधीन अस्पताल में हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

Popular Posts

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?