NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन महीने में ही टूट गई सीसी सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तीन महीने में ही टूट गई सीसी सडक़
जशपुरनगर

तीन महीने में ही टूट गई सीसी सडक़

lochan Gupta
Last updated: November 12, 2025 12:41 am
By lochan Gupta November 12, 2025
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। नगर पालिका क्षेत्र में हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सडक़ों की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के महज तीन महीने के भीतर ही सडक़ें जगह-जगह से उखडऩे लगी हैं। गिट्टी और छर्रे सडक़ की सतह से निकलने लगे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ गया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह निर्माण कार्य पूरी तरह लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। जांच में सामने आया है कि निर्माण के दौरान न तो तकनीकी मानकों का पालन किया गया और न ही इंजीनियरिंग प्रक्रिया का ध्यान रखा गया। सबसे बड़ी चूक यह रही कि सीसी सडक़ निर्माण में कटिंग (जॉइंट्स) नहीं किए गए, जबकि यह एक अनिवार्य तकनीकी प्रक्रिया है।
नगर पालिका की इंजीनियर ओदा प्रफुल्ला टोप्पो ने स्वयं स्वीकार किया कि सडक़ों में कटिंग नहीं की गई क्योंकि इस्टीमेट में कटिंग का आइटम शामिल ही नहीं था, इसलिए ठेकेदार ने भी कटिंग नहीं की। यह बयान अपने आप में कई सवाल खड़े करता है आखिर इतनी बड़ी तकनीकी गलती इस्टीमेट बनाते समय कैसे हो गई? क्या यह ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की मंशा से किया गया निर्णय था या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है? विशेषज्ञों का कहना है कि यह जवाब खुद इस बात की पुष्टि करता है कि निर्माण कार्य। राष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन करते हुए किया गया है। इन मानकों के अनुसार, कंक्रीट सडक़ में एक्सपेंशन/कॉन्ट्रैक्शन जॉइंट्स देना अनिवार्य होता है, अन्यथा सडक़ कुछ ही महीनों में फटने और उखडऩे लगती है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी और जनता की परेशानी दोनों से बचा जा सके।

You Might Also Like

पशु तस्करी के फरार आरोपी महबूब आलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 नग गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

जनसेवा को बताया जीवन का उद्देश्य : सालिक साय

‘क्लिक सेफ’ व सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पशु तस्करी में शामिल वाहन मालकिन की हुई गिरफ्तारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा
Next Article ऑपरेशन अंकुश : 7 मामलों का स्थाई वारंटी ठग कयूम अंसारी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?