NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्साह से मनाया गया जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल का जन्म दिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उत्साह से मनाया गया जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल का जन्म दिन
रायगढ़

उत्साह से मनाया गया जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल का जन्म दिन

lochan Gupta
Last updated: October 22, 2023 1:16 am
By lochan Gupta October 22, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के जीवन में सामाजिक बदलाव लाने की प्रणेता एवं जे एस पी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमति शालू जिंदल के आज जन्मदिवस के अवसर पर पुरे दिन भर सामाजिक सरोकारों के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिंदल आशा के विशेष बच्चों ने आज केक काट कर खुशियां मनाई और फोर्टिज ओ पी जिंदल हास्पीटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा शहर के विद्यालय में छात्राओं के मध्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मौजूदगी में शारीरिक स्वच्छता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सयंत्र परिसर के समीप स्थित ग्राम पतरापाली जिन्दल आशा में जे एस पी के एक्ज्युकेटिव डाइरेक्टर सव्यसाची बंद्योपाध्याय ने विशेष बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बाँटते हुए श्रीमती शालू जिंदल को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रेसीडेंट सी एस आर प्रशान्त कुमार होता ने कहा की श्रीमती शालू जी के मार्गदर्शन में जे एस पी फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सामाजिक बदलाव के साथ लोग खुशहाल हो रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों से से कहा की सदा मुस्कुराते रहें यही शालू जी के लिए उनके जन्मदिन पर उपहार होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिंदल महिला क्लब की प्रमुख श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय ने शालू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिंदल महिला क्लब की दीपाली जैन, सेजल शाह, प्रज्ञा जैन ,नीतू गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसी क्रम में फोर्टिज ओ पी जिंदल हास्पीटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के ग्रामों के युवाओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा शहर के शासकीय कन्या विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए शारीरिक स्वच्छता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से डॉ भारती सोय ने सभी छात्राओं को मासिक धर्म व शारीरिक स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी और सभी को सेनेटरी नेपकिन नि:शुल्क वितरित की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम से लगभग 400 छात्राएं लाभान्वित हुई।
देश भर में लाखों लोगों के जीवन में उत्थान लाने के लिए प्रतिबद्ध जाने माने उद्योगपति नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील एन्ड पॉवर के सी एस आर दायित्वों का निर्वाहन कर रहे जे एस पी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमति शालू जिंदल के नेतृत्व में ओडीशा ,झारखण्ड छत्तीसगढ़ में पोषण आहार , स्वच्छ पेयजल , शिक्षा , कौशल विकास, स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं जिसके सार्थक परिणाम परिलक्षित होने लगे हैं। इन्हीं सेवाभावी योजनाओं के सफल क्रियान्वयनकी सुखद परिणीति रही की श्रीमती शालू जिंदल को वर्ष 2023 में सी एस आर टाइम्स लाइफ टाइम्स अचीवमेंट अवार्ड , वर्ष 2021 में इण्डिया सी एस आर इम्पेक्ट अवार्ड , वर्ष 2019 में गोल्डन पीकॉक अवार्ड , सामाजिक दायित्वों के सफल निर्वाहन के लिए महात्मा अवार्ड , बेस्ट सी एस आर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

You Might Also Like

निमार्ण कार्य की धीमी गति पर बिफरे कलेक्टर

भाग्यवती डोल नारायण नायक को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

हिंडाल्को की पहल से हुनरमंद होंगी तमनार की महिलाएं

समय से पहले कर ली गई 10वीं-12 वीं के कापियों की जांच

गिरजा घरों में शुरू हुआ क्रिसमस त्यौहार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में 280 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article रायगढ़-बसना पारिवारिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक रिश्तों की रेशमी डोर में बंधे हुए हैं संजय एनआर

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?