NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास किया पेशाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास किया पेशाब
बिलासपुर

मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास किया पेशाब

देर रात बवाल, हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती में की तोडफ़ोड़

lochan Gupta
Last updated: October 4, 2025 11:33 pm
By lochan Gupta October 4, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर के पास पेशाब किया है। जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोडफ़ोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेशाब करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए आस-पास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोडफ़ोड़ की। कई घरों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने यह भी बताया कि माहौल इतना गरमाया कि स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोडफ़ोड़ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

You Might Also Like

सिविल डिफेंस टीम ने किया मानवता भरा कार्य

आरपीएफ की मुस्तैदी से ट्रेन में यात्री का चोरी पर्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

तीसरी रेल लाइन एवं रेल आधुनिकीकरण कार्य

रेलकर्मियों को स्टेशन में दिया गया अग्निशमन यंत्र प्रयोग का प्रशिक्षण

रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन बिलासपुर द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दिव्य दरबार
Next Article पूर्व गृहमंत्री ननकीराम हाउस-अरेस्ट

खबरें और भी है....

सीएम साय आज महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त करेंगे जारी
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय आज महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त करेंगे जारी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?