रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीटों पर सिमटी भाजपा पुरजोर वापसी की कोशिश में है। ऐसे में क्चछ्वक्क का केंद्रीय नेतृत्व कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रहा है। स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें पीएम मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई नाम शामिल हैं।
चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद राजनांदगांव से शाह आगाज कर चुके हैं। इसके बाद 19 अक्टूबर को फिर से उनका जगदलपुर दौरा है। इसी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नारायणपुर जाएंगे। दोनों नेता पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे और उन्हें जिताने के लिए जनसभा संबोधित कर माहौल भी बनाएंगे।
इन बीजेपी नेताओं का कार्यक्रम तय
भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों के चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 बड़ी सभाओं के आयोजन की तैयारी है। नरेंद्र मोदी रायपुर, रायगढ़ और बस्तर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरगुजा और राजनांदगांव इलाके में प्रधानमंत्री की सभा हो सकती है।
भाजपा के मंचों पर छाए रहेंगे ये मुद्दे
भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है, जिसे बीजेपी लोगों के बीच पहुंचाने की कोशिश में है। भाजपा के मंचों पर स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के कोयला, रेत और शराब घोटाले की चर्चा करेंगे। शराबबंदी बड़ा मुद्दा होगा। कर्मचारियों का नियमितीकरण, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों का मसला भी स्टार प्रचारकों की जुबान पर होगा। गौठान और किसानों के मामले में भी कांग्रेस को घेरा जाएगा
सत्ता की चाबी बस्तर के पास
ऐसा कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। यानी प्रदेश में शासन करने के लिए बस्तर को जीतना जरूरी है। यहां विधानसभा की 12 सीटें है और फिलहाल सभी पर कांग्रेस का कब्जा है। अब इसमें सेंध लगाने और जीतने के लिए भाजपा ने अपने नेताओं की फौज उतारी है।
बताया जा रहा है कि कांकेर की तीन विधानसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजापुर के लिए सांसद बसंत कुमार, कोंडागांव जिले की 2 सीट के लिए झारखंड के पूर्व ष्टरू बाबूलाल मरांडी, बस्तर की तीन सीटों के लिए अमित शाह और दंतेवाड़ा को साधने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ नारायणपुर में रविशंकर प्रसाद आ रहे हैं।
कांग्रेस भी मैदान में उतारेगी स्टार प्रचारक
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस रखी है। स्टार प्रचारकों को लोगों के बीच लाने कांग्रेस भी पूरी तैयारी कर रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं की सभा भी छत्तीसगढ़ में करने की तैयारी है। हालांकि कांग्रेस तारीख और जगह तय नहीं कर सकी है, मगर इनका जल्द ही ऐलान किया जाएगा।