NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी के हमले में एक महिला की मौत, दो घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > हाथी के हमले में एक महिला की मौत, दो घायल
जशपुरनगर

हाथी के हमले में एक महिला की मौत, दो घायल

मशरूम तोडऩे गई थी जंगल, डीएफओ बोले- मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2025 12:22 am
By lochan Gupta September 24, 2025
Share
1 Min Read

जशपुर। बगीचा वन परिक्षेत्र के जुरगुम गांव में मंगलवार सुबह एक हाथी ने मशरूम बीनने गई महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 65 वर्षीय गालो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। जुरगुम गांव की चार महिलाएं सुबह झिक्की जंगल में मशरूम तोडऩे गई थीं। अचानक सामने आए हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। गालो बाई पर हाथी ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। राधी बाई एक गड्ढे में छिपकर बच गईं। कमला बाई को हाथी ने सूंड से पकडऩे का प्रयास किया। वह बच गईं, लेकिन घायल हो गईं। सुमित्रा बाई को हल्की चोटें आई है।
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बगीचा रेंज की प्रभारी रेंजर लक्ष्मी कहर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वन विभाग ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएफओ शशि कुमार के अनुसार, हमला करने वाला हाथी सरगुजा के सीतापुर से बगीचा क्षेत्र में आया है। यह एक लोनर हाथी है। वन विभाग ग्रामीणों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी दे रहा है। मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। शेष मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।

You Might Also Like

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार

दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

पीने के लिए पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म

पत्नी की मौत के बाद पुलिसकर्मी ने करवाया तंत्र-मंत्र

किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ
Next Article खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने की होटलों की जांच

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?