बिलासपुर/रायगढ़। एक युवती ने अपनी मां संग मिलकर अपनी ही फ्रेंड को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। दरअसल लडक़ी नाबालिग थी। घरेलू विवाद से नाराज होकर घर छोडक़र अपनी फ्रेंड के घर चली गई थी। तभी उसकी फ्रेंड और मां ने मिलकर ये गंदा काम किया।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने बताया कि दोनों मां बेटी उसे बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाई और दूसरों युवकों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को पकड़ा है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 साल की लडक़ी 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोडक़र घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोडक़र चली गई। बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
शराब पिलाकर देह व्यापार कराते थे
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लडक़ी रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। लडक़ी ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद वे लोग उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लडक़ी ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था।
लडक़ी के विरोध करने पर करते थे मारपीट
लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां के साथ अन्य युवकों के गैंग ने उसे रायगढ़ में रखा था, जहां युवकों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे धमकाया जाता था। साथ ही बेरहमी से मारपीट भी की जाती थी।
मां-बेटी समेत गैंग के सदस्य गिरफ्तार
लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी लिंगियाडीह में रहती हैं, जबकि विकास उर्फ विक्की भोजवानी सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज में रहता है। मुख्य आरोपी विक्की के साथ मिलकर उन्होंने अवैध धंधे को अंजाम दिया। वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विक्की के साथ ही कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीटा एक्ट में जा चुका है जेल, गिरोह की तलाश
पुलिस के मुताबिक, मुख्य सरगना विक्की भोजवानी पहले भी पीटा एक्ट के केस में जेल जा चुका है। वह युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।
सहेली को शराब पिलाकर कराया सेक्स
मां ने भी साथ दिया, बोली-मना करने पर मारते थे, घर से नाराज होकर निकली थी किशोरी
